Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नील गर्ग ने 'टैक्स आतंकवाद' को लेकर भाजपा की आलोचना की

ईमानदार शासन के तहत पंजाब की रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि पर प्रकाश डाला गया

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Govindar Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 17:41 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता और वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने मंगलवार को पंजाब सरकार की टैक्स नीतियों के खिलाफ निराधार आरोपों के लिए भाजपा की आलोचना की। आप नेता गोविंद मित्तल के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गर्ग ने भाजपा पर देश भर में "टैक्स आतंकवाद" फैलाने का आरोप लगाया और इससे संबंधित कई आंकड़े प्रस्तुत किए।

गर्ग ने कहा, "यह हास्यास्पद है कि भारत में टैक्स आतंकवाद को संस्थागत बनाने वाले भाजपा नेता पंजाब की आप सरकार पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तो दूध, दही, शिक्षण सामग्री जैसी आवश्यक वस्तुओं व मंदिरों- गुरुद्वारों की पूजा सामग्री पर जीएसटी लगा दिया। 

जबकि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कोई भी नया टैक्स नहीं लगाने का वादा किया था, इसके बजाय उसने छोटे व्यापारियों और दुकानदारों पर जटिल जीएसटी का बोझ डाल दिया जिससे कारण उन्हें वर्षों से परेशानी हो रही है। गर्ग ने ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी के जरिए भय का माहौल पैदा करने के लिए भी भाजपा सरकार की आलोचना की। 

उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ऐसे छापों से व्यापारियों और छोटे कारोबारियों में दहशत फैलाती है। इसके विपरीत, पंजाब की आप सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देती है तथा बिना किसी उत्पीड़न के व्यापार को बढ़ावा देती है।" नील गर्ग ने आप सरकार में पंजाब की रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि को भी रेखांकित किया और इसकी तुलना पिछली अकाली-भाजपा व कांग्रेस सरकारों के दौरान हुए टैक्स संग्रह से की

आबकारी राजस्व: आप के शासन में तीन वर्षों में ₹28,020 करोड़, जो कि शिअद-भाजपा के (₹20,545 करोड़) और कांग्रेस के पांच वर्षों में (₹27,395 करोड़) के संग्रह से अधिक है। 

जीएसटी संग्रह: आप सरकार में तीन वर्षों में 64,253 करोड़ रुपये, जो कांग्रेस के पांच वर्षों के 21,286 करोड़ रुपये से तीन गुना अधिक है।

स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क: आप सरकार के कार्यकाल में यह 14,786 करोड़ रुपये रहा, जो कांग्रेस सरकार के 12,469 करोड़ रुपये और शिअद-भाजपा सरकार के 12,387 करोड़ रुपये से अधिक है। 

सरकार की अपना राजस्व: आप के शासन में तीन वर्षों में ₹57,919 करोड़ जो कांग्रेस के पांच वर्षों के ₹37,327 करोड़ से 55 प्रतिशत अधिक है।

बुनियादी ढांचे और विकास पर आप सरकार के फोकस को उजागर करते हुए गर्ग ने कहा कि सरकार का वार्षिक पूंजीगत व्यय 6,603 करोड़ रुपये है - जो कांग्रेस के 3,871 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना और शिअद-भाजपा के औसत 2,928 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है। 

उन्होंने कहा, "यह पंजाब के परिदृश्य को बदलने के लिए आप की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" शिअद-भाजपा पर निशाना साधते हुए गर्ग ने उन पर "माफिया राज" को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा, "पिछली सरकारों के विपरित आप सरकार में एकत्रित टैक्स का एक एक रूपया सार्वजनिक कल्याण पर खर्च किया जाता है, जिसके तहत लोगों को मुफ्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था प्रदान की जा रही है।

गर्ग ने कहा, "यह ईमानदार और पारदर्शी शासन की शक्ति है कि केवल तीन वर्षों में आप सरकार ने राज्य के राजस्व को तीन गुना बढ़ा दिया है। इससे यह साबित होता है कि ईमानदार सरकार असाधारण परिणाम देती है।" अपनी विफलताओं को नजरअंदाज करने के लिए गर्ग ने भाजपा की आलोचना की। 

उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के माध्यम से पंजाब का खजाना खाली किया, वे अब सवाल उठा रहे हैं कि आप सरकार विकास के लिए फंड कैसे जुटा रही है। जबकि इसका जवाब बेहद सरल है - भ्रष्टाचार मुक्त ईमानदार शासन।" उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस तरह के खोखले और बेतुके बयान देने के बजाय अपनी विफलताओं पर विचार और उस पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। झूठे बयानों से लोगों को गुमराह करना सही नहीं है।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Govindar Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD