Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव मतलौडा की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट के कार्य का किया शुभारंभ

गांव की फिरनी पर 16 लाख 50 हजार रुपये की लागत से लगाई जाएंगी 75 स्ट्रीट लाइट्स

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 20 Apr 2025

Last updated on: Apr 21, 2025, 13:49 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने आज जिला पानीपत की इसराना विधानसभा के गांव मतलौडा में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों तथा ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की फिरनी पर 16 लाख 50 हजार रुपये की लागत से 75 स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही हैं। इस फिरनी की कुल लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है, जिस पर प्रत्येक 50 मीटर की दूरी पर 90 वॉट क्षमता वाली एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। 

इस व्यवस्था से गांववासियों को रात के समय सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा गांव की समग्र सुंदरता में भी वृद्धि होगी।मंत्री ने बताया कि ग्राम मतलौडा के बस स्टैंड पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 4 लाख रुपये की लागत से दो शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

श्री पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं—जैसे सड़क, जल निकासी, बिजली, स्वच्छता और सामुदायिक ढांचे—सुलभ कराए जाएं।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी गांवों की फिरनियों को पक्का करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, और अब सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पक्की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी हो। 

प्रत्येक फिरनी पर लाइट लगाने का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से जारी है। प्रथम चरण में प्रदेश के 2024 गांवों की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है।श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में विकास की रोशनी पहुंचे—चाहे वह भौतिक संरचनाओं के रूप में हो या मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से। ग्रामीणों की सुविधा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD