Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

बंपर फसल होने के कारण पंजाब की मंडियों में 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना - लाल चंद कटारूचक्क

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने रूपनगर की दाना मंडी में चल रही गेहूं की खरीद का लिया जायजा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dinesh Chadha, Varjeet Walia, DC Ropar, Deputy Commissioner Ropar, Rupnagar, Ropar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 18 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 17:43 IST

पंजाब के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोगता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज रूपनगर की दाना मंडी में गेहूं की चल रही खरीद का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस बार गेहूं की बंपर फसल हुई है और इस सीजन के दौरान लगभग 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है।

खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोगता मामले मंत्री श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि अब तक मंडियों में 13 लाख 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है। इसमें से लगभग 11 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में 703 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की हिदायतों के अनुसार, जहां अदायगी खरीद होने के 24 घंटों में की जा रही है। वहीं लिफ्टिंग में भी कोई ढिलाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि उन्हें मंडियों के दौरे के दौरान फिलहाल कोई मुश्किल सामने नहीं आई।

खाद्य और आपूर्ति मंत्री के अनुसार, मौसम अगर इसी तरह साथ देता रहे, तो इस बार गेहूं के दाने की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में आए अनाज को मौसम की मार से बचाने के लिए सभी एजेंसियों और आढ़तियों को तरपालों और करेटों के सुरक्षित प्रबंध रखने के लिए कहा गया है। 

इसके अलावा बारदाने की भी कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह के आदेशों अनुसार वह खुद मंडियों का दौरा करके चल रही खरीद कार्यों का जायजा ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि खरीद कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि मंडियों में कोई भी ढिलाई न हो और किसी भी किसान या आढ़ती को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर श्री कटारूचक्क ने मजदूर भाईचारे से बातचीत करते हुए कहा कि धरती पर असली देवता मजदूर हैं जो इतनी मेहनत-मशक्कत से अपना परिवार पालते हैं। 

उन्होंने मजदूरों का फसलों के मंडीकरण में सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा इनके साथ खड़ी है और सरकारी ने इनका मेहनताना सिर्फ 1 वर्ष में ही 2 बार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पहले 1 रुपये 80 से बढ़ाकर 2 रुपये 21 पैसे किया गया और बढ़ती महंगाई और आढ़तियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान ने साहसिक फैसला लेते हुए 43 पैसे का और बढ़ाकर इनका रेट 2 रुपये 64 पैसे किया है। 

उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी से लगभग 10 करोड़ रुपये का लाभ इस मजदूर भाईचारे को होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने 130 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के प्रबंध किए हैं ताकि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए गेहूं का हर दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाना सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने किसानों की मेहनत से पैदा किए गए अनाज के हर दाने को खरीदने संबंधी राज्य सरकार की वचनबद्धता को भी दोहराया।

इस मौके पर हलका विधायक रूपनगर एडवोकेट श्री दिनेश कुमार चड्डा, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर श्री वर्जीत वालिया, सीनियर पुलिस कैप्टन श्री गुलनीत सिंह खुराना, मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री भाग सिंह मदान, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी डॉ. किम्मी वनीत कौर सेठी, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन श्री शिव कुमार लालपुरा और अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dinesh Chadha , Varjeet Walia , DC Ropar , Deputy Commissioner Ropar , Rupnagar , Ropar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD