Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

"पंजाब शिक्षा क्रांति" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक परिवर्तन की लहरः डा. रवजोत सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री ने विधान सभा शाम चौरासी के चार स्कूलों में 33 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Punjab Sikhya Krant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 10:47 IST

पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे " पंजाब शिक्षा क्रांति" अभियान के अंतर्गत आज विधान सभा शाम चौरासी के चार सरकारी स्कूलों में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने करीब 33 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अभियान का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि "पंजाब शिक्षा क्रांति" अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक परिवर्तन की लहर है जो हर गांव, हर स्कूल और हर बच्चे तक पहुंच रही है। 

इस दौरान उन्होंने सरकारी एलिमेंटरी स्कूल पंडोरी खजूर में 7.51 लाख रुपए की लागत से बने नए क्लासरुम, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल चक्कोवाल ब्राह्मणा में 7.51 लाख रुपए की लागत से बने क्लासरुम, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल काठे अधिकारे में 4 लाख रुपए से बनी चारदीवारी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांधरा में 11 लाख रुपए से बनी आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला व इसी स्कूल में ही ढाई लाख रुपए की लागत के अन्य विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरुरतमंद और मध्यम वर्ग के बच्चों को भी वही आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्ता प्राप्त हो, जो निजी स्कूलों में मिलती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी राष्ट्र की असली ताकत होती है और सरकार का यह कर्तव्य है कि वह हर बच्चे को समान अवसर प्रदान करे।

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि नवनिर्मित कमरे स्मार्ट क्लास सुविधाओं और नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों से युक्त हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा स्तर में महत्वपूर्ण सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर नागरिक बनाने में भी सहायक होगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में 118 स्कूल आफ एमीनेंस स्थापित किए गए हैं। अध्यापकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जा रहा हैं ताकि बच्चों को आज के समय के हिसाब से बेहतरीन शिक्षा दी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी एलिमेंट्री स्कूलों में अध्यापकों की कमियों को दूर किया जा रहा है। अकेले होशियारपुर जिले में ही 600 नए अध्यापक दिए गए हैं, जिनमें से 125 विधान सभा शाम चौरासी के लिए भेजे गए हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने इलाका वासियों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल कराएं, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक संसाधनों का लाभ भी प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, राजकुमार, ओंकार सिंह, संजीव कुमार, डा. विजय. सरपंच गुरमुख सिंह, बखशिंदर सिंह, जसवंत सिंह, अजीत सिंह, सरपंच संतोश सिंह, बलवीर सिंह, अनीश कुमार, जसवीर सिंह, कुलविंदर राम, शिंगारा सिंह, कुलवंत सिंह, सुखदेव, सतनाम सिंह, सरपंच अनिल कुमार, सरपंच बलजीत कौर, चंद्रमोहन वर्मा, सरपंच जसविंदर सिंह, निर्मल कौर, केवल सिंह, हरजिंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

          

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Punjab Sikhya Krant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD