Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब शिक्षा क्रांति: जालंधर जिले के 12 सरकारी स्कूलों में 76.44 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

सरकारी स्कूलों को बेहतरीन स्कूल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: बलकार सिंह

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर/करतारपुर , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 11:56 IST

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत आज जालंधर जिले के 12 सरकारी स्कूलों में 76.44 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों में नई कक्षाएँ, चारदीवारी, विज्ञान प्रयोगशालाएँ और आवश्यक नवीनीकरण कार्य शामिल हैं।

करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलकार सिंह ने आज सरकारी प्राइमरी स्कूल ईसपुर, काला बाहिया, भतीजा रंधावा, जल्ला सिंह तथा सरकारी हाई स्कूल काला बाहिया में 27.90 लाख रुपये की पूरे हुए सरकारी प्राइमरी स्कूल ईसपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करके स्कूलों की नुहार बदल रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के स्कूलों को उच्च स्तरीय स्कूल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेल ट्रैक, डिजिटल लर्निंग सिस्टम, क्लस्टर रूम, चारदीवारी आदि जैसे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक पहलकदमियां की है जिनमें स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना, अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजना, कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड नियुक्त करना तथा बस सेवाएं शुरू करना शामिल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाएं तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं जैसे निःशुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म आदि का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के लिए पंजाब सरकार की सराहना की। इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों में भी विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD