Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मजदूरी दरों में वृद्धि से मजदूरों को एक वर्ष में होगा 10 करोड़ रुपये का लाभ : लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री द्वारा मंडियों में लोडिंग कार्यों में लगे मजदूरों के लिए दरों में बढ़ोतरी की घोषणा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 19:08 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मंडियों में खरीद कार्यों से जुड़े सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह जानकारी देते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मंडियों में लोडिंग का कार्य करने वाले मजदूर भी खरीद प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं और इसी कारण उनकी मजदूरी बढ़ाकर 2.64 रुपये प्रति बोरी कर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री ने आज यहां अनाज भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एक वर्ष पहले तक मजदूरों को प्रति बोरी 1.80 रुपये मिलते थे, जिसे 41 पैसे बढ़ाकर 2.21 रुपये कर दिया गया था। अब मजदूरी दरों में 43 पैसे और बढ़ोतरी कर दी गई है। इस प्रकार एक साल में कुल 84 पैसे की वृद्धि की गई है, जिससे मजदूरों को कुल 10 करोड़ रुपये का लाभ होगा। 

मंत्री ने कहा कि यह कदम मजदूर वर्ग की भलाई के प्रति राज्य सरकार की वचनबद्धता का ठोस प्रमाण है। भंडारण क्षमता के संबंध में श्री कटारूचक ने बताया कि आज सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को समुचित भंडारण क्षमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और उन्हें इस विषय पर किसी प्रकार की समस्या न आने का भरोसा दिलाया गया है।

मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में 2676 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 1864 नियमित और 812 अस्थायी हैं। अब तक राज्य की मंडियों में 4.19 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं पहुंच चुकी है, जिसमें से 3.22 एलएमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो कि कुल आवक का 76 प्रतिशत है। इसके साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत 151 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है।

राज्य सरकार की अन्य जनहितकारी पहलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इससे पहले डिपो होल्डरों की मार्जिन मनी आठ वर्षों बाद 50 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति क्विंटल की गई थी। किसानों को यह विश्वास दिलाते हुए कि पंजाब सरकार उनकी फसल के एक-एक दाने की खरीद के लिए वचनबद्ध है, श्री कटारूचक ने कहा कि खरीद सीजन को सुचारु रूप से चलाने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राहुल तिवाड़ी तथा सचिव-कम-डायरेक्टर वरिंदर कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD