Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

भारतीय वायुसेना ने 106वीं जयंती पर मार्शल अर्जन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, 1965 के युद्ध नायक को सम्मानित किया

Military, Air Force, Indian Air Force, Arjan Singh Padma Vibhushan, Vijay Kumar Garg, Marshal Arjan Singh, Air Force History
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 18:03 IST

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह पद्म विभूषण, डीएफसी की 106वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल 2025 को आस्था, वरिष्ठ नागरिक गृह, तुगलकाबाद, दिल्ली में उनकी प्रतिमा का अनावरण एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड और एयर मार्शल जगजीत सिंह (सेवानिवृत्त), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वायु सेना एसोसियशन द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर श्रीमती रितु गर्ग, अध्यक्ष एएफएफडब्ल्यूए (आर), आईएएफ के दिग्गज और वायु सेना स्टेशन, तुगलकाबाद के कर्मी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मार्शल अर्जन सिंह की प्रतिमा के अनावरण के रूप में उनको एक श्रद्धांजलि थी, जो उनके अडिग साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। 

दर्शकों को 1965 के युद्ध के दौरान वायुसेना प्रमुख के रूप में दिखाए गए उनके रणनीतिक कौशल और अडिग संकल्प की याद दिलाई गई। उनके नेतृत्व में भारतीय वायु सेना ने अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी बख्तरबंद हमले को कुचलने के लिए निर्णायक क्लोज एयर सपोर्ट प्रदान किया, जिसने युद्ध जिसने युद्ध कि दिशा भारत के पक्ष में मोड़ दिया। 

वे भारतीय वायुसेना के एकमात्र फाइव स्टार अधिकारी हैं, जो अपने आप में एक संस्था हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव एक प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान एओसी-इन-सी, मेंटेनेंस कमांड और अध्यक्ष एएफएफडब्ल्यूए (आर) ने भी वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उनके कुशल छेन की जानकारी ली। 

वायु सेना के कर्मियों को उन दिग्गजों से संवाद करने का अवसर मिला, जिन्होंने मार्शल अर्जन सिंह के साथ सेवा की थी। उनके जीवन के वास्तविक अनुभवों ने इस महान व्यक्तिव की वीर गाथाओं को पुनर्जीवित कर दिया।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , Arjan Singh Padma Vibhushan , Vijay Kumar Garg , Marshal Arjan Singh , Air Force History

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD