Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने डॉ. मनसुख मांडविया और सुश्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में स्विगी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनसीएस प्लेटफार्म पर गिग और लॉजिस्टिक्स रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और दो-तीन वर्षों में 12 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिए समझौता ज्ञापन

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Shobha Karandlaje, Sushri Shobha Karandlaje
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 13:34 IST

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और भारतीय ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये, जो राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के माध्यम से गिग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में रोजगार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। डॉ. मांडविया ने कहा कि राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल देश भर में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं को जोड़ने का एक सक्रिय प्लेटफार्म है। 

यह 31 जनवरी, 2025 तक 1 करोड़ 25 लाख से अधिक नौकरी चाहने वालों और 40 लाख पंजीकृत नियोक्ताओं को साथ लाने में सहायक रहा है और कार्यबल जुटाने में अहम भूमिका निभा रहा है। स्विगी के साथ यह साझेदारी इस पोर्टल की पहुंच को कर्मियों और संबंधित अर्थव्यवस्था तक बढ़ाएगी, जिससे लाखों युवाओं के लिए स्थिति अनुकूल और स्थान-आधारित रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे। 

डॉ. मांडविया ने स्विगी के साथ सहयोग का स्वागत करते हुए एनसीएस पोर्टल द्वारा अगले दो-तीन वर्षों में संभावित रूप से 12 लाख से अधिक नौकरी के अवसर जुटाने की उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि यह सहयोग दोनों पक्षों के हित सधने के मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है। 

इससे स्विगी को विविध, कुशल और नौकरी के लिए तैयार प्रतिभा प्राप्त होगी, वहीं देश भर में नौकरी चाहने वाले लाखों लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। इस प्लेटफार्म की सुगमता का उल्लेख करते हुए श्री मांडविया ने एनसीएस को रोजगार, कौशल और परामर्श के लिए एकल स्थान समाधान बनाने और साथ ही क्षेत्र विशेष में नौकरी के अवसर तथा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के प्लेसमेंट में सक्षम बनाने के सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया।

इस समझौता ज्ञापन के तहत, स्विगी अपने रोजगार अवसरों को एनसीएस पोर्टल के साथ जोड़ेगा, जिसमें डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और सहायक भूमिकाएं संबंधी नौकरी शामिल हैं। वास्तविक समय एकीकरण युक्त यह प्लेटफार्म एनसीएस उपयोगकर्ता के लिए काम के अवसर दर्शाएगा, जिससे शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में समय पर मिलने वाले कार्य अवसरों से कामगार लाभान्वित होंगे।

स्विगी के कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख श्री दिनकर वशिष्ठ ने सहयोग का स्वागत करते हुए रोजगार के अवसर बढ़ाने में गिग और सरकारी प्लेटफॉर्म के बीच साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्विगी की यात्रा दर्शाती है कि डिजिटल उद्यमिता आजीविका में कैसे बदलाव ला सकती है। 

यह समझौता ज्ञापन नौकरी चाहने वालों को सशक्त बनाएगा और नए जमाने की अर्थव्यवस्था में समावेशी विकास की हमारी प्रतिबद्धता के साथ संरेखित होगा। यह निजी नियोक्ताओं/पोर्टलों, अन्य प्रमुख रोजगार/गिग प्लेटफॉर्म आदि के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये जाने की कड़ी में प्रमुख कदम है, जिसका उद्देश्य नौकरी की इच्छा रखने वालों और निजी क्षेत्र के रोजगार अवसरों के बीच के अंतर को पाटना है, जिससे नौकरी के लिए सार्वजनिक-निजी समन्वय के समग्र दृष्टिकोण को सक्षम बनाया जा सके।

समझौता ज्ञापन के मुख्य बिंदु:

स्विगी नियमित रूप से एनसीएस पोर्टल पर सत्यापित गिग और डिलीवरी नौकरी के अवसरों को पोस्ट करेगा और इसके माध्यम से भर्ती करेगा।

एपीआई-आधारित एकीकरण उपयोगकर्ताओं के लिए वास्तविक समय में नौकरी के अवसर की पोस्टिंग और सुगमता से ट्रैकिंग सुनिश्चित होगी।

इसमें समावेशी भर्ती पर ध्यान केंद्रित कर, विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और उपयुक्त काम की तलाश करने वालों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस साझेदारी से नये कर्मचारी को नौकरी में शामिल करने के संरचित तौर-तरीके, डिजिटल सशक्तिकरण और श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ने की संभावना है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एनसीएस पोर्टल के माध्यम से सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत के विविध कार्यबल के लिए एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र के साथ जुड़ाव जारी रखेगा।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Shobha Karandlaje , Sushri Shobha Karandlaje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD