Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बमों की कहानी गढ़कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं बाजवा : भगवंत सिंह मान

अप्रिय घटना के होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं विपक्षी दल के नेता

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Chaajli, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छाजली (संगरूर) , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 12:06 IST

पंजाब में 50 बम आने के दावे का खुलासा करने से भागने के लिए विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर दोबारा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाजवा अपने संकीर्ण स्वार्थों के लिए किसी अप्रिय घटना के होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि लोगों में दहशत फैलाई जा सके।  

आज यहां 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बाजवा के पास बमों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी है, तो वे इसे सार्वजनिक करने से क्यों हिचक रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बाजवा इन बमों के फटने की प्रतीक्षा में बैठे हैं क्योंकि वे पंजाब की शांति और कानून व्यवस्था की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकने की ताक में हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजवा ने पंजाब के शांतिप्रिय लोगों में बिना किसी आधार के दहशत फैलाई है और जब सरकार ने बाजवा के इस भ्रामक बयान के खिलाफ मामला दर्ज किया, तो अब वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वकीलों की भीड़ जुटा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल के नेता को ऐसी ओछी राजनीति से बचना चाहिए क्योंकि आम लोगों में दहशत पैदा करके वोट हासिल करने का भ्रम नहीं पालना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को ऐसी बेतुकी बयानबाजी करने के बजाय मुद्दों पर आधारित राजनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की खुशहाली और राज्य की भलाई के लिए वे समर्पित होकर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा, जिसके कारण वे बार-बार मेरे खिलाफ जहर उगल रहे हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे घटिया हथकंडे उन्हें लोगों की सेवा करने से नहीं रोक सकते और वे राज्य के विकास के लिए इस नेक कार्य में समर्पित भावना के साथ जुटे रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "पारंपरिक पार्टियां मुझसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि मेरा संबंध साधारण परिवार से है। ये नेता सत्ता में बने रहने को अपना मूलभूत अधिकार समझते थे, जिसके कारण इन्हें यह हजम नहीं हो रहा कि एक आम आदमी इतने बेहतर ढंग से राज्य का शासनकाल कैसे चला रहा है।"  

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में रहने वाले उनके पहले के राजनीतिक नेताओं ने कभी भी राज्य या यहां के लोगों की कोई चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि इन अहंकारी नेताओं ने हमेशा राज्य के लिए काम करने के बजाय अपने निजी स्वार्थों और परिवारवाद को प्राथमिकता दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं का यह रवैया पंजाब और इसके लोगों के लिए बहुत घातक सिद्ध हुआ।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने अपने सरकारी पदों का दुरुपयोग करके संपत्ति इकट्ठा की और बड़े-बड़े महल बना लिए। उन्होंने कहा कि इन महलों की दीवारें ऊंची हैं और दरवाजे आम तौर पर लोगों के लिए बंद रहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता लोगों की पहुंच से दूर रहे, जिसके कारण लोगों ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर बादल राजनीतिक रूप से असफल हो चुके राजनेता हैं जो अपने जघन्य अपराधों की सजा भुगत रहे हैं। 

राज्य की बागडोर संभालने के बाद ऐसे नेताओं ने कई साल तक लोगों को मूर्ख बनाया, लेकिन अब आम लोगों ने सही मायनों में अपनी ही सरकार को वोट देकर सत्ता में लाया है, जो दिन-रात पंजाब की तरक्की के लिए काम कर रही है।कांग्रेस की दयनीय स्थिति पर तीखा व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी बिखराव की शिकार हो चुकी है, जिसके कारण इसके नेता एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के नेता पंजाब का भला सोचने के बजाय अपनी कुर्सियां बचाने में लगे रहते हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Chaajli , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD