Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीएगा वह दहाड़ेगा : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 14:18 IST

डॉ. भीमराव अंबेडकर कहते हैं कि शिक्षा शेरनी का दूध है, इसे पीने वाले ही दहाड़ेंगे। उन्होंने हमेशा शोषित और पिछड़े वर्गों के समग्र कल्याण में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उनके प्रयासों के कारण कई शैक्षणिक संस्थान स्थापित हुए, जिससे हजारों छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। यह बातें पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में व्यक्त की। 

जहां डॉ. बीआर अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, एसडीएम खुशप्रीत सिंह, रजिस्ट्रार करनजीत सिंह चहल, डीसीपी आलम विजय सिंह, मैडम सुहिंदर कौर, प्रोफेसर कुलजीत कौर, डॉ. विक्रम संधू के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी व लोग उपस्थित थे। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि हम ऐसे महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिनके विजन और अथक प्रयासों ने एक समावेशी और प्रगतिशील भारत की नींव रखी। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. अंबेडकर सिर्फ एक कानूनी विद्वान ही नहीं थे, बल्कि एक क्रांतिकारी विचारक, समाज सुधारक और समानता के पक्षधर थे।

उन्होंने कहा कि जाति आधारित भेदभाव को खत्म करने और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए डॉ. अंबेडकर के अथक प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और एक समावेशी समाज बनाने के लिए काम किया। उन्होंने महिला अधिकारों और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुधारों का नेतृत्व किया, जिनमें हिंदू कोड बिल और मातृत्व लाभ की शुरूआत शामिल थी।

इससे पहले उपायुक्त श्रीमती साहनी ने विद्यार्थियों को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन व इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया। महापौर एस. भाटिया ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन हमें ऐसे भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है जहां हर नागरिक समान हो।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD