Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. अंबेडकर ने जगाई समाज में समरसता, समानता और सामाजिक न्याय की अलख : ब्रम शंकर जिम्पा

विधायक ने डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur ,Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 14:12 IST

स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय बस स्टैंड के समीप अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक कुमार के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

विधायक जिम्पा ने इस मौके पर कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समरसता, समानता और सामाजिक न्याय की जो अलख जगाई, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने भारतीय संविधान की रचना कर न केवल देश को एक दिशा दी, बल्कि कमजोर, दलित और पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य भी किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।जिम्पा ने कहा कि हमें आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि हम डॉ. अंबेडकर जी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर समाज में बराबरी, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, गौसेवा आयोग के सदस्य जसपाल सिंह चेची, पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन हरमिंदर सिंह बख्शी, सतवंत सिंह सियान अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,  हरिंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल सुमन, पार्षद मुकेश मल्ल, मंजीत सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD