Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी, अन्य लोगों ने संसद के प्रेरणा स्थल पर डॉ. अंबेडकर का सम्मान किया

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Jagdeep Dhankhar, Vice President of India, Om Birla, Dr B R Ambedkar, Ambedkar Jayanti, Babasaheb Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 13:05 IST

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू; भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति, श्री जगदीप धनखड़; प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी और लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर  संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सभा में विपक्ष के नेता, श्री मल्लिकार्जुन खरगे; लोक सभा में विपक्ष के नेता, श्री राहुल गांधी; राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश; दिल्ली की मुख्यमंत्री, श्रीमती रेखा गुप्ता, संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में, लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सभा में विपक्ष के नेता, श्री मल्लिकार्जुन खरगे, लोक सभा में विपक्ष के नेता, श्री राहुल गांधी, राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश, दिल्ली की मुख्यमंत्री, श्रीमती रेखा गुप्ता, संसद सदस्यों  और पूर्व संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

लोक सभा और राज्य सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह और श्री पी.सी. मोदी ने भी संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी अमिट छाप छोड़ी । 

सामाजिक न्याय के पक्षधर के रूप में सुविख्यात बाबासाहेब ने भारतीय समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया । डॉ. अम्बेडकर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के सभापति के रूप में रही । इस पद पर कार्य करते हुए उन्होंने संविधान सभा में चर्चा के दौरान अमूल्य योगदान दिया तथा भारत के संविधान में समावेशिता और न्याय के सिद्धांतों को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करते हुए समृद्ध विरासत छोड़ी जिसके लिए उन्हें पूजनीय माना जाता है।

संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र का अनावरण 12 अप्रैल, 1990 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया था। डॉ. अंबेडकर की जयंती पर श्री बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संदेश में कहा, "भारत के संविधान के शिल्पकार, देश के प्रथम विधि मंत्री बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 

बाबासाहेब आजीवन समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के लिए समर्पित रहे। कमज़ोर परिवेश से निकलकर उन्होंने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की, तथा समाज में वांछित परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा को माध्यम बनाया। संविधान सभा में ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन के रूप में दुनिया के सर्वोत्कृष्ट विधायी दस्तावेज ‘भारत के संविधान’ की रचना की। 

जब हम संविधान अंगीकरण के 75 वर्षों का उत्सव मना रहे हैं, बाबासाहेब का व्यक्तित्व और अधिक प्रासंगिक हो जाता है। उनका दर्शन हमें सभी तरह के अन्याय, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ संगठित रहने की प्रेरणा देता है। वंचित वर्ग के उत्थान और राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए समर्पित डॉ. अम्बेडकर का जीवन करोड़ों देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Jagdeep Dhankhar , Vice President of India , Om Birla , Dr B R Ambedkar , Ambedkar Jayanti , Babasaheb Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD