Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पांगी पहुंचने पर लोगों ने किया भव्य स्वागत

निजी भूमि पर सौर परियोजनाएं लगाने के लिए ब्याज अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kuldeep Singh Pathania,Sunder Singh Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 18:52 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जिला चम्बा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचने पर पारम्परिक परिधान पहने स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा अपने मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धरवास और लुंज में बनने वाले महिला मण्डल भवन के लिए 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने लंुज में बन रहे एक अन्य महिला मण्डल भवन के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए तीन महिला मण्डलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को निजी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में 250 किलोवाट से एक मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने के लिए क्षेत्रवासियों को पांच प्रतिशत ब्याज उपदान देगी। 

अन्य क्षेत्रों में 250 किलोवाट से लेकर एक मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए चार प्रतिशत जबकि एक मेगावाट से अधिक के संयंत्रों पर तीन प्रतिशत ब्याज उपदान देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को किलाड़ में रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार को राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, कृषि उपज विपणन समिति चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरजीत भरमौरी और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kuldeep Singh Pathania , Sunder Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD