Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

कहा, विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा हरियाणा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana,  Ranbir Gangwa, Mohan Lal Badoli,Krishan Kumar Bedi, Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 17:33 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार हवाई अड्डे पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि हरियाणा प्रदेश ने विकास का एक नया आयाम स्थापित किया है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी प्रदेश के विकास की गाथा का सटीक वर्णन करती है। 

प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की मुख्य योजनाओं और विकास के आंकड़ों को शामिल किया गया है। 

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास की गति का अंदाजा प्रति व्यक्ति आय से लगाया जा सकता है। हरियाणा में 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 53 हजार 181 है जोकि वर्ष 2014 में केवल 1 लाख 37 हजार 770 होती थी। इसी प्रकार निर्यात की बात की जाए तो 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार 2 लाख 75 हजार 245 करोड रुपए का निर्यात हुआ है जोकि वर्ष 2014 में मात्र 68 हजार 32 करोड रुपए रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम छू रहा है। लोगों की मांग और उनकी सुविधा के अनुसार सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में जहां केवल 6 मेडिकल कालेज होते थे। अब उनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। पिछले दस सालों में ही हरियाणा में 9 नए मेडिकल कालेज बनाए गए हैं। 

आगामी वर्षों में प्रदेश के हर जिला में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसी प्रकार 2014 में विश्वविद्यालयों की संख्या 43 होती थी जो अब 58 हो चुकी है। पिछले दस साल में 15 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय भी 105 से बढक़र 185 हो चुके हैं। पिछले दस वर्षो में हर वर्ष 8 नए राजकीय महाविद्यालय बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। इन योजनाओं के लाभ में भी काफी इजाफा किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए पात्रता में भी बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार की वार्षिक आय को वर्ष 2014 में निर्धारित 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपए कर दिया गया है। 

प्राकृतिक आपदा फसल मुआवजा राशि को 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया है। अब अगर प्राकृतिक आपदा से किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 4 लाख रुपए सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं सहित आवेदन आदि की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध है। 

सरकार तकनीक के माध्यम से भी लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि किसी को भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत ना हो। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी योजनाओं आदि की जानकारी ली जा सकती है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग ने प्रदर्शनी के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा व श्री कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली भी उपस्थित रहे। 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Mohan Lal Badoli , Krishan Kumar Bedi , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD