Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा में हुआ एक नई दिशा, नई उड़ान और एक नए युग का आरंभ : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Narendra Modi, Modi,Prime Minister of India, Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 17:27 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को क्रियांवित करने के साथ ही आमजन की सेवा में प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेवारी निभा रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ट्रिपल इंजन सरकार के साथ विकास में सहभागी बन रहा है। 

मुख्यमंत्री सोमवार को हिसार में भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं के शुभारंभ व टर्मिनल-2 के शिलान्यास अवसर पर आयोजित संकल्प की उड़ान समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 14 अप्रैल का यह दिन हम सबके लिए बड़ा ही ऐतिहासिक है। 

आज हम सब उस क्षण के साक्षी बन रहे हैं, जब हिसार की इस पावन भूमि पर नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक हवाई उड़ानों का शुभारंभ शुरू हो गया है। साथ ही हरियाणा के इस पहले एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल के भवन का शिलान्यास भी विकास की दिशा में अहम कदम है। 

उन्होंने कहा कि हिसार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक नया जोश है, एक नई चमक है। हरियाणा में एक नई दिशा, नई उड़ान और एक नए युग का आरंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 में भारत विकसित देश बने, इसको साकार करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया कि यह वही हिसार है, जहां की मिट्टी से मेहनत की खुशबू उठती है, जहां पशुधन की समृद्धि गूंजती है, जहां के सैनिकों ने हमेशा हंसकर देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि आज विद्या का प्रकाश यहां हर घर को रोशन कर रहा है। 

यहां की राखी गढ़ी हमें हमारी प्राचीन सभ्यता की गौरव गाथा सुनाती है, तो अग्रोहा की धरती महाराजा अग्रसेन के व्यापारिक वैभव और सामाजिक समरसता की कहानी कहती है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ अटूट रिश्ता बताते हुए कहा कि उनका हरियाणा से एक विशेष लगाव है। 

उन्होंने कहा कि जब वे विधानसभा चुनाव के दौरान 28 सितंबर, 2024 को हिसार आए थे और तब उन्होंने इसी स्थल से हरियाणा की जनता से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का वादा लिया था। आज यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हरियाणा के लोगों ने अपना वादा पूरा कर दिया है। 

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास, नीयत, नीति व नेतृत्व की जीत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में तीसरी पारी के 100 दिनों के अंदर अंदर अपने संकल्प पत्र के 19 वादे पूरे कर दिए हैं। 90 वायदों पर काम शुरू हो चुका है और बाकी पर भी तेज गति से काम हो रहा है। 

हरियाणा में डबल इंजन की सरकार से ट्रिपल इंजन सरकार बन गई है और तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माताओं-बहनों से लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत का वादा किया था। पहले ही बजट में सरकार ने इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है। 

आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश के कई हिस्सों में हवाई संपर्क न होने से आम आदमी के लिए हवाई यात्रा करना एक हवाई सपना ही था। हर देशवासी के इस सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उड़ान योजना की शुरुआत करके किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल के भवन का शिलान्यास भी किया है और यहां से अयोध्या, जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए लगातार हवाई उड़ानों का क्रम भी शुरू हो गया है।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Narendra Modi , Modi , Prime Minister of India , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD