Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पंचायतों से गांवों में अधिक से अधिक खेल गतिविधियां आयोजित करने का किया आह्वान

पंजाब सरकार ने खेलों को और प्रोत्साहित करने के लिए 979 करोड़ रुपए रखे, गांवों में बनेंगे खेल मैदान और 3000 इंडोर जिम

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैंसतानी (होशियारपुर) , 12 Apr 2025

Last updated on: Apr 13, 2025, 09:09 IST

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने आज ग्राम पंचायत बैंसतानी द्वारा शुरू किए गए पहले वॉलीबॉल और रस्साकशी टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए जिले की पंचायतों से आग्रह किया कि गांवों में अधिक से अधिक खेल गतिविधियां आयोजित की जाएं ताकि युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ पंजाब का लक्ष्य हासिल किया जा सके। 

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायतों को धुरी बताते हुए सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद संबोधन में कहा कि बड़े पैमाने पर खेलों का माहौल बनाना समय की मुख्य मांग है, जिसके लिए पंचायतों को गांववासियों के सहयोग से सौहार्दपूर्ण प्रयास करके युवाओं को खेल संस्कृति के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ‘खेडदा पंजाब, बदलदा पंजाब’ पहल के तहत खेलों के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं और गांवों को खेल मैदान और इंडोर जिम उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान खेलों के लिए 979 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जो पंजाब के इतिहास में खेल क्षेत्र के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केंद्रों को भी अपग्रेड करके आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों के लिए खेल हब के रूप में विकसित होंगे।  

वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए गांव की पंचायत, सरपंच संतोष सिंह, एन.आर.आई. बलजीत सिंह, पंच भूपिंदर सिंह पप्पू, हरभजन सिंह, दविंदर सिंह, तीर्थ सिंह और गांववासियों व युवाओं की प्रशंसा करते हुए सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले कुछ हफ्तों में ही तरन तारन जिले में वॉलीबॉल खेल की लोकप्रियता को देखते हुए 15 दिनों में पायलट आधार पर गांवों में 87 खेल मैदान बनाए, जिससे वॉलीबॉल खेल को बल मिला। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के खेल विभाग द्वारा हर गांव में लोकप्रिय खेलों की पहचान की गई है, जिसके अनुसार अगले साल इन गांवों में जरूरत के हिसाब से खेल मैदान बनाए जाएंगे।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की खेलों के प्रति दूरदर्शिता के लिए धन्यवाद देते हुए डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों में 3000 इंडोर जिम बनाने की घोषणा सराहनीय है, जिससे गांवों में खेलों का बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा। 

उन्होंने बताया कि गांवों में बनने वाले खेल मैदान पूरी तरह से मानक होंगे, जिनमें दौड़ने के लिए ट्रैक, बच्चों के लिए अलग खेल क्षेत्र और सोलर लाइटिंग आदि की व्यवस्था भी होगी। डॉ. चब्बेवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि पंजाबियों ने हमेशा विश्व के खेल नक्शे पर विशिष्ट छाप छोड़ी है, जिसे बनाए रखते हुए युवा अपनी पसंदीदा खेलों से जुड़कर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में नाम कमाएं। 

उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करके नशे को आसानी से मात दी जा सकती है, जिसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने पंचायत की मांग पर गांव में आधुनिक स्टेडियम और जिम बनवाने के अलावा 25 सोलर लाइटें लगवाने की भी घोषणा की, जिस पर गांव की पंचायत ने सांसद का धन्यवाद किया।  

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD