Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

शिक्षा संस्कार के साथ रोजगार मुहैया कराने व जीवन को ऊंचा उठाने का महत्वपूर्ण जरिया– मनोहर लाल

प्रदेश के तालाबों का होगा सौंदर्यकरण, फिरनिया भी होगी पक्की— विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party,Krishan Lal Panwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 12 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 18:29 IST

केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने शनिवार को जिला पानीपत के गीता यूनिवर्सिटी नौल्था में आयोजित पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। 

संस्थान द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व हरियाणा कैबिनेट मंत्री का बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री मनोहर लाल ने यूनिवर्सिटी के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्कार देती है। रोजगार के साथ-साथ जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने में भी अहम भूमिका निभाती है। 

एक शिक्षित व्यक्ति के अंदर समाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे गुणों का समावेश होना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने संकल्प दिलाया कि संस्कारों से जुड़ी शिक्षा से संतुष्ट होने के लिए दिशा तय करना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि अभिभावकों की मेहनत, लगन और संस्कार से विद्यार्थी अपनी अपनी विधाओं में अव्वल रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसा कुछ करना चाहिए जिससे लंबे समय तक देश उन्हें याद करे। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके उस पर कार्य करना चाहिए व संकल्प लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। देश के लिए अच्छा करने वालों को पीढ़ियों तक नहीं बल्कि हजारों वर्ष तक याद किया जाता है।  उन्होंने ट्रिपल आर को जीवन का आधार बताया व उस पर फोकस किया।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की विकास को लेकर कटिबद्ध है। जहां-जहां विकास की संभावना है, सरकार वहां नेक नियति से कार्य करके प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक  पहुंचते- पहुंचते हमारी विकसित भारत के रूप में दुनिया में पहचान होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश विकास के चरण को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने को लेकर प्रयासरत है। प्रदेश के सभी गांव की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। लाइट की व्यवस्था होगी। गांव में ई—लाइब्रेरी के लिए कार्य शुरू हो चुका है। गांव छतरपुर में व्यायामशालाओं को बनाया जाएगा। सभ गांवों के बाहर श्मशान घाट बनाए जाएंगे। 

इन शमशान घाटों के  रास्तों को पक्का किया जाएगा। बिजली पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रदेश के सभी तालाबों के सौंदर्य करण को लेकर कार्य किया जा रहा है।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Krishan Lal Panwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD