Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब शिक्षा क्रांति : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा 26.78 लाख रुपये के विकास प्रोजैक्ट समर्पित

जालंधर जिले के 37 सरकारी स्कूलों में 2.90 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे का उद्घाटन

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 11:39 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सरकारी सीनियर सकेंडरी (लड़के), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) और सरकारी प्राईमरी स्कूल भार्गव कैंप, जालंधर में 26.78 लाख रुपये की लागत से विकास प्रोजैक्ट समर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ पहल के तहत पंजाब सरकार ने करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया है।

 जिले के 37 सरकारी स्कूलों में आज 2.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उदघाटन किया, जिससे जिले के शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल शिक्षण प्रणाली, साईंस लैब, स्पोर्टस ट्रैक, क्लस्टर रूम, चारदीवारी आदि शामिल है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत राज्य की समूची शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाकर विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवा रहे है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने 10 लाख रुपये की ग्रांट की घोषणा की। बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए विकास परियोजनाओं के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि यह पहल नई मिसाल कायम कर रही है और अब सरकारी स्कूल निजी शिक्षण संस्थानों के बराबर हो गए है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी को विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और यह पहल पंजाब को और अधिक मजबूत और सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।इसी प्रकार, विधायक बलकार सिंह, रमन अरोड़ा और इंद्रजीत कौर मान ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। 

इसके अलावा, जिले के अन्य स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास परियोजनाएं भी लोगों को समर्पित की गई।करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक बलकार सिंह ने तीन सरकारी स्कूलों में 17.20 लाख रुपये की लागत की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं समर्पित की।इसी प्रकार, विधायक रमन अरोड़ा ने 1.10 करोड़ रुपये और नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी स्कूलों में विकास परियोजनाओं के लिए 17.37 लाख रुपये समर्पित किए। स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किए गए।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD