Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

उपायुक्त हर शुक्रवार को समाधान शिविरों पर करेंगे समीक्षा बैठक : अनुराग रस्तोगी

प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे समीक्षा बैठकों की निगरानी

Anurag Rastogi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 17:01 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों को समाधान शिविरों के दौरान दर्ज शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हर शुक्रवार को समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए,  प्रशासनिक सचिव स्तर का एक अधिकारी मुख्यमंत्री के डैशबोर्ड हॉल से इन जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों की निगरानी करेगा।

मुख्य सचिव ने ये निर्देश आज यहां समाधान शिविरों के कामकाज और रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जन शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

श्री रस्तोगी ने उपायुक्तों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का नागरिकों की संतुष्टि के लिए शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायत निपटान में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाली समीक्षा बैठकों में संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, नगर आयुक्त, उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) (मुख्यालय), एसडीओ (नागरिक), पुलिस उपाधीक्षक और संबंधित विभागों के प्रमुखों सहित जिले के सभी प्रमुख  अधिकारी भाग लें ताकि समस्या-समाधान के लिए समन्वित दृष्टिकोण सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को उपायुक्तों के लिए एक पोर्टल विकसित करने के भी निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों के साथ घनिष्ठ जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके द्वारा गांवों में किए जा रहे अनिवार्य रात्रि ठहराव की मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके।

समन्वय सचिव डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि कल तक प्राप्त 1 लाख से अधिक शिकायतों में से 81 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है। अंबाला और रेवाड़ी जैसे जिले 92 प्रतिशत समाधान दर के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद फतेहाबाद, पलवल और रोहतक हैं, जिनकी समाधान दर 88 प्रतिशत है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने प्रदेशभर चल रही रबी फसलों की खरीद को लेकर अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों में निगरानी बढ़ाने तथा फसलों का सुचारू और समय पर उठान सुनिश्चित करने समेत किसानों के हित में हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसलों की खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण ने बताया कि कल तक मंडियों में 2,47,000 मीट्रिक टन  गेहूं की खरीद की गई है, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान दर्ज 1,86,000 मीट्रिक टन से उल्लेखनीय वृद्धि है। इसके अतिरिक्त, 2,95,000 मीट्रिक टन सरसों की भी खरीद की गई है।

बैठक में बताया गया कि किसानों को समय पर भुगतान की सुविधा के लिए, वित्त विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक ने रबी विपणन सीजन 2025-26 के दौरान गेहूं खरीद के लिए 6,653.44 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) मंजूर की है। श्री रस्तोगी ने कहा कि गुणवत्ता और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए, किसानों को इस बात के लिए जागरूक किया जाना चाहिए कि उनके मंडियों में लाए जाने वाले गेहूं में नमी अनुमत या स्वीकार्य सीमा के अंदर हो।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD