Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहुलियत देने के लिए 24 घंटे कर रही है कार्य : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा में सुनी आमजन व कार्यकर्ताओं के मन की बात

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Naveen Jindal, Subhash Sudha, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा , 09 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 17:00 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहुलियत देने के लिए 24 घंटे कार्य कर रही है।  देश व प्रदेश में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या और सोच को जहन में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जा रही है। इन योजनाओं से समाज के सभी लोगों का उत्थान हो रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को देर सायं लाडवा के एक निजी पैलेस में आयोजित  कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल,  पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप शिखा प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के कार्यकर्ताओं व आमजन के मन की बात को सुना। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी,मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्र और प्रदेश की तमाम योजनाओं को  कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और कहा कि सरकार की एक-एक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ता का मुख्य दायित्व है। 

इस प्रदेश में जिस प्रकार  कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष से ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाया है,ठीक उसी प्रकार इस ट्रिपल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका भी अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए हरियाणा में आ रहे है। 

प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उदघाटन और यमुनानगर में 800 मैगावाट के थर्मल प्लांट का शिलान्यास सहित अनेक परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार बना कर ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएंगी। 

प्रदेश के सभी हल्कों में छोटी और बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। प्रदेश के हर व्यक्ति को खुशहाल बनाने की सोच लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही आमजन की एक-एक समस्या को तब्बजो देकर सरकार समाधान कर रही है। 

आमजन को अपनी समस्या लेकर चंडीगढ ना आना पडे, इसके लिए जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में 2 दिन समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Naveen Jindal , Subhash Sudha , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD