Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुलजीत सिंह रंधावा ने विभिन्न मंडियों में खरीद कार्यों की शुरुआत की

फसलों की तत्काल खरीद का आश्वासन

Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी (एस.ए.एस. नगर) , 08 Apr 2025

Last updated on: Apr 09, 2025, 11:55 IST

डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मंगलवार को डेराबस्सी उपमंडल की धनौनी, अमलाला, जरोट और सिंबली मंडियों में खरीद कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक रंधावा ने किसानों को गेहूं की फसल की खरीद के लिए सभी जरूरी प्रबंधों का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार मंडियों में लाई गई सूखी फसलों की तुरंत खरीद सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसानों के आगमन के साथ खरीद प्रक्रिया का औपचारिक उद्घाटन किया। किसानों से मंडियों में सूखी फसल लाने की अपील करते हुए विधायक रंधावा ने कहा कि इससे खरीद एजेंसियों को भी खरीद में तेजी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 07 खरीद केंद्र हैं तथा लालड़ू मंडी में खरीद शुरू कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सभी खरीद एजेंसियों को गेहूं की फसल तुरंत खरीदने के निर्देश दिए हैं ताकि मंडियों में अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने आगे कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित एजेंसी द्वारा खरीदे गए गेहूं का भुगतान 48 घंटों के भीतर किसानों के खातों में किया जाए। इसी प्रकार, खरीदे गए गेहूं का उठान 72 घंटे के भीतर किया जाएगा ताकि मंडी में जगह की कमी न हो।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेतों में फसल अवशेषों को न जलाएं जो पर्यावरण व मानवता के हित में नहीं है, बल्कि फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए नजदीकी सोसायटी या कृषि विभाग के अधिकारी से फसल अवशेष मशीनरी मंगवाएं। उन्होंने किसानों और कटाई करने वाले कंबाइन संचालकों से अपील की कि वे गेहूं की फसल की कटाई सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही करें, ताकि फसल में अधिक नमी न रहे।

इस अवसर पर डेराबस्सी मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप सिंह चौधरी, डीएफएससी मोहाली नवरीत कौर, डीएफएसओ मोहाली, सचिव मार्केट कमेटी तथा क्षेत्र के आढ़ती, किसान, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच साहब व टीम भी मौजूद थी।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD