Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरियाणा में हर 10 किलोमीटर पर होगा मॉडल संस्कृति स्कूल : अनुराग रस्तोगी

मुख्य सचिव ने पीएम स्कूल को अपने वेतन से दिए 51 हजार रुपये

Anurag Rastogi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 14:28 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि राज्य सरकार ने निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता के अंतर को दूर करने के लिए मॉडल संस्कृति व सार्थक मॉडल स्कूलों पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी कड़ी में सरकार की योजना 25 और नए मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की है। राज्य सरकार प्रदेश में हर 10 किलोमीटर पर एक मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने के लिए प्रयासरत है।

मुख्य सचिव ने यह बात जिला पंचकूला के बरवाला ब्लॉक के गांव बतौड़ में पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के साथ परस्पर संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर, नवाचार संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बतौड़ को अपने वेतन से 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

श्री रस्तोगी ने कहा कि इन स्कूलों के पीछे सरकार का उद्देश्य कम पैसों में ग्रामीण व शहरी आंचल के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कई बार कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ नहीं पाते और उनकी प्रतिभा दबी रह जाती है। 

सरकार ने उस प्रतिभा को निखारने के लिए और बच्चों को शिक्षा का अच्छा प्लेटफॉर्म देने के लिए माॅडल संस्कृति व सार्थक मॉडल स्कूलों का निर्माण किया है ताकि बच्चे निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में आकर अपना भविष्य बना सकें। मुख्य सचिव ने जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों से आए विद्यार्थियों से संवाद किया और बेहद सरल तरीके से विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। 

उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी सरकारी स्कूल से पढ़कर आईएएस बने हैं और आज मुख्य सचिव के पद तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने शिवानी द्वारा पूछे गए प्रश्न, आईएएस बनने के लिए क्या तैयारी करें,  के जवाब में कहा कि परिवार व अध्यापकों की प्रेरणा, आत्मविश्वास और एकाग्रता से पढ़ाई करके विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।  

श्री रस्तोगी ने स्कूलों के प्रिंसीपलों व अध्यापकों से अपील की कि वे बच्चों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनसे बातचीत करें और प्रेरित करें ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़े और वे बिना हिचकिचाहट के अपने मन की बात अध्यापकों से साझा कर सकें।

विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव को बताया कि बतौड़ से श्यामडू की बस सर्विस न होने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। इस पर श्री रस्तोगी ने उन्हें जल्द से जल्द बस सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतपाल कौशिक ने बताया कि सत्र 2024-25 में दसवीं के परिणामों में पंचकूला जिला हरियाणा में प्रथम रहा।  

इसके अलावा,  जिले के सरकारी स्कूलों में 2024-25 में  दाखिलों में 68 हजार 188 की वृद्धि हुई। जिला पंचकूला इस मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।  इस मौके पर आठवीं कक्षा की छात्रा दिवांशु ने देशभक्ति की कविता सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती निशा यादव, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा, बरवाला के सरपंच ओम सिंह राणा सहित  बरवाला ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल भी मौजूद थे।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD