Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को ई-फार्मेसी क्षेत्र को सख्त नियमों के अधीन लाने की अपील की

Dr Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नई दिल्ली , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 11:49 IST

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से अपील की गई कि ई-फार्मेसियों को नियमित करने के लिए सख्त नियम लाये जाए, खासकर ताकि मनोवैज्ञानिक बीमारियों के इलाज से संबंधित दवाएं (सायकॉट्रॉपिक दवाएं) बिना डॉक्टर की पर्ची के बेची न जा सकें। 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई यह अपील पंजाब द्वारा नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम से सम्बंधित है और ड्रग्स और कॉस्मेटिक एक्ट 1940 और नारकोटिक ड्रग्स और सायकॉट्रॉपिक सब्स्टेंस एक्ट 1985, जो ऐसी दवाओं की बिक्री को नियमित करते हैं, के नियमों की रोशनी में है। डॉ. बलबीर सिंह द्वारा यह मुद्दा यहां के निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के दौरान उठाया गया।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गई यह अपील ऑनलाइन प्लेटफार्मों के दुरुपयोग से संबंधित है। उन्होंने इस जरूरत पर जोर दिया कि सख्त नियम यह सुनिश्चित करेंगे कि ये दवाएं केवल मेडिकल निगरानी में उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही बड़ी पैमाने की मुहिम को और मजबूती मिलेगी। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस मामले पर सहमति व्यक्त की गई।

आयुष्मान बीमा योजना तहत पंजाब की स्वास्थ्य एजेंसी के केंद्र से बकाया फंडों के मुद्दे पर भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा योजना को सफलतापूर्वक चलाने के लिए करीब 54 करोड़ रुपए जारी करने के लिए सहमति दी गई है। श्री नड्डा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त किया कि करीब 50 करोड़ रुपए आने वाले हफ्तों/महीनों में कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी कर दिए जाएंगे।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब में दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए चल रही मुहिम को इस कदम से मजबूती मिलेगी क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रेगाबालिन और टेपेंटाडोल को ड्रग रूल 1945 की सूची एच-1 में शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी गई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने श्री नड्डा को सूचित किया कि प्रेगाबालिन, जिसका विशेष उपयोग मानसिक दर्द और एपीलेप्सी और टेपेंटाडोल के बारे में चिंताएँ बढ़ रही हैं क्योंकि इनके पंजाब और अन्य स्थानों पर दुरुपयोग की प्रवृत्ति बढ़ रही है। 

सख्त कदम उठाने पर जोर देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इनकी बड़े पैमाने पर जब्ती की जा चुकी है, जिसमें 2024 में प्रेगाबालिन की 5 करोड़ से अधिक की जब्ती की गई है। उन्होंने कहा कि इन दवाओं को सूची एच-1 में दर्ज करके इसकी बिक्री केवल पंजीकृत डॉक्टरों की पर्ची के माध्यम से नियंत्रित की जा सकेगी और फार्मेसियों द्वारा इनका रिकॉर्ड रखा जाएगा ताकि इनके दुरुपयोग को पूरी तरह से रोका जा सके।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा नशों की बुराई से निपटने के लिए पंजाब द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई और प्रदेश द्वारा लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का उनके मंत्रालय द्वारा समर्थन करने की वचनबद्धता दोहराई गई। ड्रग्स नियमों के लिए यह संशोधन प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद जल्दी ही नोटीफाई किए जाने की संभावना है। मंत्रालय द्वारा इस क्षेत्र से जुड़े भागीदारों, स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने वालों और फार्मेसियों से अपील की गई है कि वे लागू होने पर नियमों का पूर्ण पालन करें।

 

Tags: Dr Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD