Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हर सरकारी स्कूल की काया कल्प करने के लिए मान सरकार ने की ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत : हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री चीमा ने दिडबा हलके के गांव कमालपुर और मौडा के सरकारी स्कूलों एवं स्कूल ऑफ एमिनेंस, दिडबा में विकास कार्यों का उद्घाटन

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिडबा/संगरूर , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 19:19 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रयासों के तहत शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री स हरपाल सिंह चीमा ने दिडबा हलके के गांव कमालपुर, मौडा और स्कूल ऑफ एमिनेंस, दिडबा में लाखों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने गांव कमालपुर के हाई स्कूल में 41.19 लाख रुपये, गांव मौडा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 13.65 लाख रुपये और कॉमरेड भीम सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस, दिडबा में 53.77 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि प्रदेश में लगभग 20,000 सरकारी स्कूल हैं और हर सरकारी स्कूल की कायाकल्प के लिए मान सरकार ने ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत अब तक करीब 12,000 स्कूलों का रूपांतरण कार्य पूरा किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा शिक्षा क्षेत्र को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने पहले ही बजट में शिक्षा क्षेत्र का बजट लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाया था। कैबिनेट मंत्री चीमा ने कहा कि मान सरकार द्वारा स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ अध्यापकों के कौशल को और निखारने के प्रयास लगातार जारी हैं। 

उन्होंने बताया कि अध्यापकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए विदेश भेजा जा रहा है, जो कि राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि आम परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में स्थान दिलाया गया है और करीब 20,000 अध्यापकों की भर्ती की गई है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार की शिक्षा क्षेत्र में की गई पहलों का सकारात्मक असर विद्यार्थियों के प्रदर्शन में भी साफ नजर आ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 200 विद्यार्थियों ने जेईई (जे ई ई ) परीक्षा पास की है, जो कि एक अनूठी मिसाल है।

उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियों को और बढ़ावा देने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किए गए हैं, जहां हर स्ट्रीम में उत्कृष्ट विद्यार्थी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अब स्कूलों में विषय आधारित प्रयोगशालाएं, एजुकेशनल पार्क, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, बसों की सुविधा, सुरक्षा गार्ड, चौकीदार, सफाई सेवक आदि सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

स हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इसी तरह ‘युद्ध नशों विरुद्ध ’ मुहिम के अंतर्गत नशाखोरी के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी गई है, जिसके तहत नशा तस्करों से सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी का पूरी तरह से खात्मा करने के साथ-साथ नशा पीड़ित व्यक्तियों का सही इलाज भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगती इलाकों में नशा तस्करी को रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और पंजाब होम गार्ड्स में नई भर्ती भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत नशे का पूरी तरह से सफाया कर राज्य को फिर से रंगला पंजाब  बनाया जाएगा।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD