Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नरेंद्र मोदी करेंगे हिसार से विमान सेवाओं का शुभारंभ - नायब सिंह सैनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 05 Apr 2025

Last updated on: Apr 05, 2025, 16:46 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह हम सभी हरियाणावासियों के लिए गर्व का विषय है कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा को यह सौगात मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री शनिवार को हिसार में ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के सांसद जयप्रकाश के द्वारा हिसार एयरपोर्ट के संबंध में की जा रही बयानबाजी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि सासंद 14 अप्रैल को आएं,  मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं। 

उनका टिकट भी नहीं लगेगा। उनको फ्री में जहाज में बैठाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कराएंगे। प्रदेश का एक-एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के स्वागत में खड़ा होगा। वक्फ़ संशोधन बिल के संदर्भ में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पूर्व की सरकारों के समय लंबे समय तक तुष्टिकरण की राजनीति होती रही, जिस कारण से देश को काफी नुकसान झेलना पड़ा। 

अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। जो गलतियां पूर्व की सरकारों ने की थी, उन गलतियों में सुधार किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, श्री विनोद भ्याना, श्री रणधीर पनिहार सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Krishan Kumar Bedi , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD