Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी ने हिसार के कैमरी रोड पर स्थित जलघर का किया औचक निरीक्षण

नागरिकों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ranbir Gangwa,Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 05 Apr 2025

Last updated on: Apr 05, 2025, 16:45 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हिसार में कैमरी रोड पर स्थित जलघर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर जलापूर्ति के संबंध में अधिकारियों से जवाब तलब किया। मुख्यमंत्री ने जलघर के टैंक की साफ सफाई का भी मुआयना किया। 

उन्होंने अधिकारियों को जलघर के टैंक और पूरे परिसर में स्वच्छता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जलघर के ट्रीटमेंट प्लांट को भी देखा। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों के घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचे। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अवगत करवाया कि कैमरी रोड स्थित जलघर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट काफी पुराना हो चुका था, जो 9 एमएलडी का था। 

अब उसके स्थान पर यहां 15 एमएलडी का प्लांट स्थापित किया गया है, जिसका फिलहाल ट्रायल रन चल रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की लगभग 20 से 25 प्रतिशत आबादी को इस जलघर से जलापूर्ति की जाती है। औचक निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा के आवास पर भी गए और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से स्थानीय विषयों पर चर्चा की।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD