Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नरेंद्र मोदी दीन बंधू छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का करेंगे शिलान्यास

डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

Dr Amit Agrawal, Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 05, 2025, 15:45 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर यमुनानगर में दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला यमुनानगर के पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के नजदीक गांव कैल में शुक्रवार को विकास एवं पंचायत और सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। 

इसके उपरांत जिला सचिवालय के सभागार में जिला के सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2025 को यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट में स्थापित होने वाली 800 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली नई इकाई का शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी, ऐसे में पार्किंग, हेलीपेड और वाहनों के लिए अलग रास्ते चिन्हित किए जाएं ताकि ट्रैफिक व्यवस्था  सुव्यवस्थित हो और लोग सुगमता से रैली स्थल पर पहुंच पाएं।उन्होंने कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग को स्टेज, पंडाल व पार्किंग के कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को स्वच्छ पेयजल और शौचालयों का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह है। नई यूनिट के लगने से जहां प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ेगा, वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की जनहितकारी नीतियों की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग लोकेशन में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर अम्बाला मंडल के आयुक्त श्री अंशज सिंह, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अशोक मीणा, यमुनानगर के उपायुक्त श्री पार्थ गुप्ता, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Amit Agrawal , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD