Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अनुराग रस्तोगी ने की सीडीएस तथा एनडीए परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Anurag Rastogi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 18:03 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आगामी 13 अप्रैल को जिला फरीदाबाद और गुरुग्राम में होने वाली सीडीएस परीक्षा-1, 2025 तथा एनडीए एवं एनए-परीक्षा-1, 2025 के आयोजन सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि इन परीक्षाओं के प्रदेश के जिला फरीदाबाद में 12 और गुरुग्राम में 27 केन्द्र बनाए गए हैं। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा स्थलों, खास तौर पर एंट्री गेट, पिछले गेट और पार्किंग में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा स्थल के पास किसी भी प्रकार के व्यवधान या आंदोलन की अनुमति न दी जाए। संवेदनशील सामग्री लाने-ले जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

इसके अलावा, प्रत्येक परीक्षा स्थल पर महिला पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए। श्री अनुराग रस्तोगी निर्देश दिए कि परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों तथा परीक्षा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके आने-जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की जाए। 

परीक्षा के निर्बाध संचालन के लिए सभी केन्द्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा स्थलों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य आईटी/संचार उपकरणों का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक स्थल पर जैमर लगाए जा रहे हैं। परीक्षाओं में कदाचार के मामलों को देखते हुए संबंधित परीक्षा पदाधिकारियों को उचित रूप से जागरूक किया जाना चाहिए।

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री ए. श्रीनिवास, निगरानी एवं समन्वय की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका सोनी, फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त श्री एस.के. गुप्ता तथा गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा ने भी भाग लिया।

 

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD