Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अनुराग रस्तोगी ने की प्रमुख रेल परियोजनाओं की समीक्षा

Anurag Rastogi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 16:59 IST

हरियाणा में प्राथमिकता वाली रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा के लिए आज यहां मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) की 31वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि उत्तरी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने पातली-मानेसर (प्राथमिकता खंड) के चालू होने के संबंध में पातली यार्ड की रीमॉडलिंग के लिए मंजूरी दे दी है। 

पातली में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) का भारतीय रेलवे नेटवर्क के साथ महत्वपूर्ण इंटरकनेक्शन 28 मार्च, 2025 को पूरा हो गया है। एमएसआईएल रेलवे यार्ड भी पूरा हो चुका है, जिसमें फॉर्मेशन, ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन तथा सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्य शामिल है। 

पातली यार्ड को छोड़कर, पूरा मानेसर-पातली सेक्शन अब भौतिक रूप से तैयार है तथा रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा अप्रैल 2025 में निरीक्षण किए जाने की सम्भावना है। बैठक में बताया गया कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना के तहत एलिवेटेड वायडक्ट, ट्रैक और विद्युतीकरण के निर्माण के का कार्य पूरा हो चुका है। 

थानेसर स्टेशन और उसके एलिवेटेड प्लेटफॉर्म सहित पूरी परियोजना सितंबर 2025 तक पूरी होने की सम्भावना है। सोनीपत को बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के रास्ते पलवल से जोड़ने वाले ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (ईओआरसी) के लिए व्यवहार्यता अध्ययन का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने एचआरआईडीसी को सौंपा गया था। 

एचआरआईडीसी की रिपोर्ट 28 फरवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एनसीआर (यूपी) की संचालन समिति को सौंपी जा चुकी है। इसके अलावा, 36 किलोमीटर लम्बी गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर-झज्जर लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। 

साथ ही, 65 किलोमीटर लम्बी करनाल-यमुनानगर नई रेल लाइन का मामला प्रक्रियाधीन है। 

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD