Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

2047 तक विकसित भारत बनाने में हरियाणा का योगदान: नायब सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Aseem Goel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 16:38 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहेगा। इसी तरह से हम सभी को मिलकर हरियाणा के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

मुख्यमंत्री आज अपने निवास चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में अंबाला से आए सैकड़ों लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है और दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। 

अब भारत सुरक्षित, लोगों के हितों को सर्वोपरि रखने वाला, तीव्र गति से विकसित होने वाला राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की जनहितैषी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पात्र व्यक्तियों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि सरकार उनके हितों का पूरा ख्याल रख रही है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का विकास तेज गति से हो रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे  आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिली  है। ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना तेजी से काम करके देश व प्रदेश में विकास कार्यों में बढ़ोतरी करेगी।  

उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो किसानों की सभी फसलों को शत प्रतिशत एमएसपी पर खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में 1.50 लाख लोग संत कबीर कुटीर में उनसे मिलने पहुंचे, जिनमें से 75 हजार लोगों के काम किए गए। अन्य लोगों के काम भी तीव्र गति से किए जा रहे हैं।  

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा साहब डॉ  भीम राव आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उदघाटन और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की नई यूनिट का शिलान्यास करने आ रहे हैं। इस यूनिट पर 7272 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो कि वर्ष 2028 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में यमुनानगर में पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री श्रीमती संतोष सारवान, श्रीमती बंतो कटारिया सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Aseem Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD