Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया जा रहा है : भगवंत सिंह मान

प्रदेश भर के थानों के लिए 139 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Balkar Singh, Phillaur, Jalandhar, Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 03 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 11:24 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बेहतर बुनियादी ढांचागत सुविधाओं से लैस कर रही है और इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है ताकि यह बल कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम हो सके। प्रदेश भर के थानों के लिए 139 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के साथ राज्य के सभी 454 थानों के एस.एच.ओज. को नए वाहन मिल गए हैं। 

उन्होंने कहा कि यह पिछले रुझानों के विपरीत है, जब नए वाहन जमीनी स्तर के अधिकारियों के बजाय वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एस.एच.ओज पंजाब पुलिस का असली चेहरा होते हैं क्योंकि वे सीधे लोगों से जुड़े होते हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते कई विरोधी ताकतें राज्य की शांति भंग करने के लिए नापाक मंसूबे बना रही हैं, लेकिन पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियों को दूर करने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उन्नत जरूरतों के अनुसार अपडेट किया जाए। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने की शानदार विरासत को कायम रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 प्रतिशत नशीले पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी करके लाए जाते हैं और बाद में राज्य में उनकी आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ड्रोन की आवाजाही रोकने के लिए एंटी-ड्रोन तकनीक शुरू करके बी.एस.एफ. के साथ हाथ मिलाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के कारण नशे की तस्करी में भारी कमी आई है, क्योंकि बी.एस.एफ. की एक रिपोर्ट बताती है कि पंजाब में सख्ती के कारण सीमा पार से तस्करी में कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती करने का फैसला किया है ताकि पुलिस कर्मियों की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल लगभग 2.50 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं, इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा पास करने के लिए शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उनकी असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और नशे के खतरे से छुटकारा पाने में मदद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है ताकि इस बुराई की रीढ़ तोड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ दिया है और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़े माफियाओं को सलाखों के पीछे डाला गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहली बार राज्य सरकार द्वारा अवैध तरीकों से हासिल की गई नशा तस्करों की संपत्ति को ध्वस्त/जब्त किया जा रहा है ताकि कोई और नशा तस्करी में शामिल होने की न सोचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीनों में युवाओं को करीब 55,000 नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये युवा संबंधित विभागों में शामिल होकर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी नरमी न बरतने की नीति अपनाई है और किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घरों में नागरिक सेवाएं प्रदान करके प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही लाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक अनूठी योजना शुरू की है, जिसके तहत राज्य सरकार के वरिष्ठ आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारी राज्य भर के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि सभी आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारी राज्य के एक-एक सरकारी स्कूल के छात्रों के मार्गदर्शक बनेंगे, जिससे वे छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत के जरिए शिक्षा के माहौल को और अनुकूल बनाएंगे। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का मकसद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करके उनकी जिंदगियाँ बदलना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से छात्रों के सपनों को पंख लगेंगे, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ेंगे।इससे पहले डी.जी.पी. गौरव यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों का स्वागत किया।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Balkar Singh , Phillaur , Jalandhar , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD