Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अनुराग रस्तोगी ने ई-ऑफिस के लिए लॉन्च किया ई-लर्निंग पोर्टल

Anurag Rastogi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Apr 2025

Last updated on: Apr 03, 2025, 18:40 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म के लिए एक नया ई-लर्निंग पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों का डिजिटल कौशल बढ़ाना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में उनकी मदद करना है। हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (हारट्रॉन) द्वारा विकसित यह ई-लर्निंग पोर्टल कर्मचारियों को संरचित (स्ट्रक्चर्ड) प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध करवाता है। 

इसका उपयोग elearninghartron.org.in  के माध्यम से किया जा सकता है। इसमें उपयोगकर्ता के अनुकूल पाठ्यक्रम हैं, जो ई-ऑफिस प्रणाली को आसानी से समझने और उपयोग करने में अधिकारी-कर्मचारियों की मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह प्लेटफॉर्म डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के हरियाणा के व्यापक दृष्टिकोण का समर्थन करता है और इस बात पर बल देता है कि सरकारी काम तेजी से और पारदर्शी तरीके से किया जाए। यह प्लेटफॉर्म द्विभाषी है।

लॉन्चिंग के अवसर पर बोलते हुए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सरकारी विभागों में निरंतर सीखने और डिजिटल रूपांतरण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल दक्षता और जवाबदेही में सुधार होगा बल्कि सरकारी काम भी तेज और सुलभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्रशिक्षण पोर्टल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

मुख्य सचिव ने ऐसे अन्य पाठ्यक्रमों की पहचान करने के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए, जिन्हें इस पोर्टल पर शामिल किया जा सकता है। उन्होंने इस डोमेन में काम कर रहे अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के समन्वय से संसाधनों और मॉड्यूल को साझा करने का भी आह्वान किया।

इस ई-लर्निंग पोर्टल में प्रशिक्षण में कर्मचारियों की सहायता करने के लिए कई उन्नत सुविधाएं हैं। इसमें एक डैशबोर्ड है, जो नामांकित विभागों की संख्या, कुल प्रतिभागियों और पाठ्यक्रम की प्रगति को प्रदर्शित करता है। कर्मचारी प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं और पाठ्यक्रम पूरा होने पर, उन्हें ई-प्रमाणपत्र भी मिलेंगे। 

इन नए सुधारों से हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली को अपनाने में आसानी होगी, जिससे प्रशासनिक कार्य तेज, अधिक पारदर्शी और डिजिटल रूप से संचालित होंगे। राज्य सरकार डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह ई-लर्निंग पोर्टल उस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD