Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनुराग रस्तोगी ने सौ फीसदी आधार कवरेज पर बल दिया

आधार पंजीकरण बढ़ाने के लिए स्कूलों में लगेंगे विशेष नामांकन शिविर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Apr 2025

Last updated on: Apr 02, 2025, 18:13 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां विशिष्ट पहचान कार्यान्वयन समिति (यूआईडीआईसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशभर में शत-प्रतिशत आधार की आवश्यकता पर बल दिया। आधार पंजीकरण में तेजी लाने के लिए, श्री रस्तोगी ने बैंकिंग और डाक विभाग समेत सभी विभागों को जल्द से जल्द आधार नामांकन किट्स की पूर्ण सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

साथ ही, आधार सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रों को आधार पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किए जाएं। 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने नागरिकों की डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए एम-आधार ऐप और माय-आधार पोर्टल को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। श्री रस्तोगी ने निर्देश दिए कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर सभी माता-पिता से 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करवाया जाए। 

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विभाग आधार केंद्रों और अन्य कार्यालयों में प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं के लाभार्थियों का आधार आधारित प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी सरकारी विभागों में आधार आधारित चेहरा प्रमाणीकरण उपस्थिति प्रणाली भी लागू की जाए।

बैठक के दौरान, चंडीगढ़ स्थित यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय की उप-महानिदेशक श्रीमती भावना गर्ग ने 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों में आधार नामांकन बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच सहयोग से टीकाकरण केंद्रों पर आधार किट तैनात करने का प्रस्ताव रखा।

बैठक में बैंकिंग और डाक विभाग के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD