Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठकें

देशभर में सी.ई.ओ., डी.ई.ओ. और ई.आर.ओ. स्तर पर 4,719 बैठकें हुईं, जिनमें राजनीतिक पार्टियों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Election Commission of India,ECI,Gyanesh Kumar, Dr Sukhbir Singh Sandhu, Dr Vivek Joshi, Electoral Registration Officer, ERO, Chief Electoral Officer, CEO, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Apr 2025

Last updated on: Apr 02, 2025, 11:39 IST

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.), जिला चुनाव अधिकारी (डी.ई.ओ.) और मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) के स्तर पर राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठकें की गई हैं। 31 मार्च 2025 तक 25 दौर में कुल 4,719 बैठकें की गईं, जिनमें 40 बैठकें सी.ई.ओ. द्वारा, 800 बैठकें डी.ई.ओ. द्वारा और 3,879 बैठकें ई.आर.ओ. द्वारा की गईं, जिसमें देशभर में राजनीतिक पार्टियों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

यह बैठकें मुख्य चुनाव आयुक्त (सी.ई.सी.) श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ 4 और 5 मार्च 2025 को आई.आई.आई.डी.ई.एम., नई दिल्ली में हुई मुख्य चुनाव अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी निर्देशों के अनुसार की गई हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य संबंधित सक्षम अधिकारियों जैसे कि ई.आर.ओ. या डी.ई.ओ. या सी.ई.ओ. द्वारा किसी भी लंबित मुद्दे को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951; मतदाताओं की पंजीकरण नियमावली, 1960; चुनाव आचार नियम, 1961 और भारत चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए मैनुअल, दिशा-निर्देश और हिदायतों के मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत हल करना है। 

अन्य मूल्यांकन के लिए सभी राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों से एक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है और यदि कोई भी मुद्दा, मौजूदा कानूनी ढांचे के अंतर्गत हल नहीं होता है, तो आयोग द्वारा उठाया जाएगा। इन समागमों को राजनीतिक पार्टियों द्वारा भरपूर समर्थन मिला है, जिसमें विधानसभा क्षेत्रों जिलों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय एवं उत्साही भागीदारी शामिल है।

 

Tags: Election Commission of India , ECI , Gyanesh Kumar , Dr Sukhbir Singh Sandhu , Dr Vivek Joshi , Electoral Registration Officer , ERO , Chief Electoral Officer , CEO , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD