Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने पाक-आईएसआई से संबंधित गुर्गे को गिरफ्तार करके संभावित आतंकवादी हमले को किया नाकाम

हैंड ग्रेनेड बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Apr 2025

Last updated on: Apr 01, 2025, 19:14 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) एजेंसी से संबंधित एक गुर्गे को हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार करके प्रदेश में संभावित आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए मुलजिम की पहचान जयवीर त्यागी उर्फ जावेद निवासी गांव बरौली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश (यूपी) के रूप में हुई है। वह वर्तमान समय में लुधियाना में रह रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को विदेश आधारित व्यक्ति सहिलाम, जो पाक-आईएसआई एजेंसी के लिए काम करता है, और उसके चचेरे भाई जयवीर त्यागी द्वारा प्रदेश की शांति को भंग करने के लिए विभिन्न शहरों में आतंकवादी हमलों के जरिए सरकारी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रचने के बारे में खुफिया सूचना मिली थी।

सूचना से यह भी खुलासा हुआ कि जयवीर त्यागी ने अमृतसर के क्षेत्र से हैंड ग्रेनेड की खेप भी प्राप्त की है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए वह अमृतसर के तारां वाला पुल के पास अपने अन्य साथियों की प्रतिक्षा कर रहा था।उनके अनुसार, इस पुख्ता सूचना पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने एक खुफिया कार्रवाई के तहत आरोपी जयवीर त्यागी को हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि अन्य जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जयवीर पिछले 14-15 वर्षों से लुधियाना में रह रहा था और एनक्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए सहिलाम के संपर्क में था। जांच से यह खुलासा भी हुआ है कि सहिलाम के निर्देशों पर ही आरोपी जयवीर ने ग्रेनेड प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए अन्य जांच जारी है।

इस संबंध में, आर्म्स एक्ट की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराएं 3, 4 और 5, और बीएनएस की धारा 61(2) और 111 के तहत अमृतसर के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD