Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आई.ए.एस. मालविंदर सिंह जग्गी 33 वर्षों की शानदार सेवाओं के पश्चात हुए सेवानिवृत्त

Malwinder Singh Jaggi, Secretary Information and Public Relations Department, Punjab Admin, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Mar 2025

Last updated on: Apr 01, 2025, 14:08 IST

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव और पंजाब कैडर के 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी मालविंदर सिंह जग्गी, 33 वर्षों की शानदार सेवाओं के उपरांत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पटियाला में शिक्षित और बौद्धिक परिवार में जन्मे श्री जग्गी के पिता डॉ. रतन सिंह जग्गी प्रसिद्ध सिख विद्वान हैं। 

डॉ. जग्गी को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। घर के प्रेरणादायक और साहित्यिक माहौल ने मालविंदर सिंह जग्गी को बचपन से ही अच्छे गुण और प्रतिबद्धता की सीख दी। 

प्रारंभिक शिक्षा पटियाला से प्राप्त करने के बाद, श्री जग्गी ने अपने समय के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज जी.एन.ई. लुधियाना से इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा प्राप्त की। 1992 में राज्य की शीर्ष सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर मालविंदर सिंह जग्गी पी.सी.एस. अधिकारी बने। 

सिविल अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करते हुए, वे 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए। अपने तीन दशकों के शानदार करियर के दौरान उन्होंने फील्ड में लुधियाना के एस.डी.एम., फतेहगढ़ साहिब, मानसा और पठानकोट के ए.डी.सी., नगर निगम लुधियाना और अमृतसर के कमिश्नर तथा फरीदकोट जिले के डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवाएँ दीं। 

इन पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने जनता की आवश्यकताओं को समझकर अपनी कुशल सेवाओं के कारण लोकप्रियता प्राप्त की। ऐतिहासिक जिला फरीदकोट में अपने कार्यकाल के दौरान दो बार विश्व प्रसिद्ध बाबा शेख फरीद आगमन पर्व के आयोजन में उनकी सेवाओं को आज भी फरीदकोट के लोग याद करते हैं। 

उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी को कम करने को प्राथमिकता दी। फील्ड पोस्टिंग के अलावा, मालविंदर सिंह जग्गी ने विभिन्न विभागों में मुख्यालय में सेवाएँ देते हुए अपनी प्रशासनिक दक्षता से कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल किया। 

पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वर्षभर आयोजित भव्य कार्यक्रमों के दौरान, उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में इन समारोहों के प्रबंधन की निगरानी की। सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक के अलावा पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों की उन्होंने व्यक्तिगत रूप से निगरानी की और इन सभी धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

मालविंदर सिंह जग्गी ने निदेशक के रूप में विभिन्न विभागों जैसे कि परिवहन, सामाजिक सुरक्षा एवं न्याय, संस्कृति और पर्यटन विभागों की सेवा करने के अलावा पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पुडा के मुख्य प्रशासक के रूप में भी कार्य किया। श्री जग्गी ने सचिव के रूप में सूचना एवं लोक संपर्क, नागरिक उड्डयन, लोक निर्माण विभाग, संस्कृति और पर्यटन, पशुपालन और कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिव के रूप में सेवाएँ देते हुए अपनी गहरी छाप छोड़ी। 

इस दौरान उन्होंने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के चेयरमैन के रूप में भी कार्य किया और राज्य के नियोजित शहरी विकास के लिए इस महत्वपूर्ण संस्था का नेतृत्व किया। मालविंदर सिंह जग्गी वर्तमान में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं और आज 31 मार्च को 33 वर्षों की शानदार सिविल प्रशासनिक सेवाओं के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए हैं।

 

Tags: Malwinder Singh Jaggi , Secretary Information and Public Relations Department , Punjab Admin , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD