Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अमित शाह ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में किया महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण

कॉलेज परिसर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन एवं पीजी हॉस्टल का भी किया शिलान्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 31 Mar 2025

Last updated on: Apr 01, 2025, 12:29 IST

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सोमवार को जिला हिसार के अग्रोहा स्थित मेडिकल कॉलेज के परिसर में महाराजा अग्रसेन जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया और कॉलेज में नव-निर्मित आईसीयू कक्ष का उद्घाटन तथा और पीजी हॉस्टल की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।

महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में 20 फीट ऊंची और 800 किलोग्राम वजनी महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया गया है। प्रतिमा का निर्माण फाइबर ग्लास और माइल्ड स्टील से किया गया है, जिस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रतिमा के नीचे 10 फीट ऊंचा प्लेटफार्म बनाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और अधिक प्रभावशाली नजर आती है। 

महाराजा अग्रसेन की इस प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक पहचान स्थापित करेगा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसाइटी अग्रोहा की स्थापना 8 अप्रैल, 1988 को हुई थी। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्व. ओ.पी. जिन्दल का सपना इसे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बनाना था। आज यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। 

आज उद्घाटन किए गए नव-निर्मित आईसीयू आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित एवं सटीक उपचार उपलब्ध होगा। इस आईसीयू ब्लॉक में 32 बेड हैं और इसके निर्माण पर 3.5 करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा, पीजी हॉस्टल के शिलान्यास के साथ ही मेडिकल छात्रों को आवासीय सुविधा का विस्तार मिलेगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली, सांसद  श्री नवीन जिंदल, विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, विधायक श्री विनोद भयाना, श्री रणधीर पनिहार और उपायुक्त श्री अनीश यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Amit Shah , Maharaja Agrasen , Agroha Medical College , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD