Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

युवा पीढ़ी जितना संस्कारवान होगी, उतना देश करेगा तरक्की - डॉ अरविंद शर्मा

रचनात्मक युवाओं को दिशा देने में अहम योगदान देगी नई शिक्षा नीति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 31 Mar 2025

Last updated on: Apr 01, 2025, 12:14 IST

हरियाणा के सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मैकाले शिक्षा पद्दति को बदल कर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करके देश के युवाओं को रुचि और योग्यता अनुसार शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र, समाज को मजबूत बनाने का अवसर दिया है। आज हमारी युवा पीढ़ी जितना संस्कारवान होगी, उतना ही देश तरक्की करेगा।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा बीती देर शाम जिला सोनीपत के गोहाना में गीता विद्या मंदिर विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे। पर्यटन मंत्री ने अपने संबोधन में विक्रमी सम्वत नववर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि हमारा युवा रचनात्मक बने, संस्कारवान बने। 

इसके लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते हुए इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तेजी से लागू करते हुए अन्य राज्यों के सामने मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री खुद नवाचार और अनुसंधान पर जोर दे रहे हैं और इसके लिए उन्होंने बजट में भी आवश्यक प्रावधान किया है। 

आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खुद युवाओं से जुड़ते हैं, उनसे परीक्षा पर चर्चा करते हुए उनको प्रोत्साहित करते हैं। इसलिए उनका मकसद है कि देश की युवा पीढ़ी ज्ञानवान व संस्कारवान बने। तभी देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने में उनकी भागीदारी हो सकेगी।

उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से आह्वान किया कि वो युवाओं के साथ जुड़ें और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने खुशी जताई कि गीता विद्या मंदिर विद्यालय गोहाना इलाके में 46 सालों से शिक्षा की अलख जगा रहा है। आज अलग-अलग क्षेत्र में इस विद्यालय से पढ़कर युवा अच्छे पद पर जा कर जनसेवा, देशसेवा कर रहे हैं। 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता विद्या भारती हरियाणा के प्रांत शैक्षणिक प्रमुख शेषपाल, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD