Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बरिंदर गोयल ने नबीपुर ड्रेन को पक्का करने की परियोजना का शिलान्यास किया

पंजाब सरकार नबीपुर ड्रेन परियोजना पर 7.18 करोड़ रुपये खर्च करेगी: कैबिनेट मंत्री

Barinder Kumar Goel, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 29 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 14:05 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज गुरदासपुर के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए 7.18 करोड़ रुपये की लागत से गुरदासपुर शहर से गुजरने वाली नबीपुर ड्रेन को पक्का करने की परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री रमन बहल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी प्रधान और बटाला के विधायक श्री अमन शेर सिंह शैरी कलसी, डेरा बाबा नानक के विधायक स गुरदीप सिंह रंधावा और आम आदमी पार्टी के जिला शहरी अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और नेता उपस्थित थे।

शिलान्यास के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने कहा कि गुरदासपुर शहर में 1960 में बनी यह नबीपुर ड्रेन का 3.50 किलोमीटर हिस्सा गुरदासपुर शहर में आता है। यह ड्रेन कच्ची होने के कारण बरसात के मौसम में कई बार शहरवासियों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती थी। साथ ही, कच्ची होने के कारण आसपास के इलाकों का भूजल भी दूषित हो रहा था।

कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने बताया कि 7.18 करोड़ रुपये की लागत से नबीपुर कट्ट ड्रेन के गुरदासपुर शहर वाले हिस्से को पक्का किया जाएगा और ड्रेन के दोनों ओर तीन-तीन फुट का रास्ता भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रेन के किनारों पर क्रैश बैरियर लगाने के साथ इसकी सुंदरता भी बढ़ाई जाएगी। 

इस ड्रेन के पक्का होने से जहां जलभराव की समस्या का समाधान होगा, वहीं इसका गंदा पानी भूजल में नहीं समाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को अप्रैल महीने में पूरा कर लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने कहा कि चेयरमैन रमन बहल की मांग पर नबीपुर कट्ट ड्रेन को पक्का करने की परियोजना को 4 किलोमीटर और बढ़ाकर गांव खोखर तक विस्तारित किया जाएगा। 

इसके साथ ही जल संसाधन विभाग द्वारा किरन/शक्की नाले की सफाई और इसकी रीलाइनिंग की परियोजना भी शुरू की जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को शक्की नाले की रीलाइनिंग परियोजना की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद, गुरदासपुर में एक विशाल धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि चाहे मुफ्त बिजली सुविधा हो या स्वास्थ्य और शिक्षा क्रांति, मान सरकार ने अपनी गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नहरों के ढांचे में बड़ा सुधार किया है और दशकों बाद टेल क्षेत्रों तक पानी पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांवों के तालाबों की सफाई के लिए विशेष फंड रखा गया है, जिससे इनकी सफाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतर रही है और प्रदेशवासी सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का धन्यवाद करते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री रमन बहल ने कहा कि नबीपुर ड्रेन को पक्का करके मान सरकार ने गुरदासपुर वासियों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है। 

उन्होंने बताया कि ड्रेन कच्ची होने के कारण इसके आसपास की बस्तियों के लोग बेहद परेशान थे, लेकिन अब उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने नबीपुर ड्रेन की परियोजना को 4 किलोमीटर और बढ़ाने के लिए भी कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया।रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी प्रधान और बटाला के विधायक श्री अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि मान सरकार ने पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में बड़े बदलाव किए हैं। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाते हुए स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए गए हैं और आम आदमी क्लीनिक जनता को घर के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। 600 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा के कारण 90% से अधिक घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और इसमें प्रदेशवासियों को भी सहयोग करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब को फिर से समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डेरा बाबा नानक के विधायक स. गुरदीप सिंह रंधावा और आम आदमी पार्टी के ज़िला शहरी अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह ने भी पार्टी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया।

इसके बाद, गुरदासपुर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर गोयल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD