Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेयर सैलजा सचदेवा वीरेश शांडिल्य का आभार जताने उनके निवास पर पहुंची

भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप सचदेवा व नवनिर्वाचित मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा उनकी जीत दिलवाने में शांडिल्य परिवार व उनके समर्थकों की अहम भूमिका

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 29 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 11:39 IST

अंबाला शहर की नवनिर्वाचित मेयर सैलजा सचदेवा आज अपने पति भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट संदीप सचदेवा के साथ ब्राहामण महापंचायत व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के निवास पर पहुंची जहां वीरेश शांडिल्य व उनकी पत्नी पंकज शर्मा व सुरेंद्र पाल केके, एमके चौधरी, सुरेंद्र सभरवाल, शिव रंजन ने जोरदार स्वागत किया। 

वीरेश शांडिल्य ने अपने निवास पर आने पर नवनिर्वाचित मेयर सैलजा सचदेवा व उनके पति एडवोकेट संदीप सचदेवा का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया और वीरेश शांडिल्य की पत्नी ने सैलजा सचदेवा को पगड़ी, दोशाला व मोतियों की माला भेंट की और वीरेश शांडिल्य ने संदीप सचदेवा को दोशाला व राधा कृष्ण की माला देकर सम्मानित किया। 

नवनिर्वाचित मेयर सैलजा सचदेवा ने वीरेश शांडिल्य के निवास पर सेक्टर 1 वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जीत में वीरेश शांडिल्य व उनका परिवार और शांडिल्य के सैंकड़ों समर्थकों की अहम भूमिका है और आज वह अपने पति के साथ वीरेश शांडिल्य का आभार व्यक्त करने आई हैं। सैलजा सचदेवा ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें अंबाला शहर के मेयर के रूप में अंबाला की जनता ने दी वह ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाएंगे और लोगों के स्वाभिमान का सम्मान करते हुए अंबाला को बाढ़मुक्त, गंदगी मुक्त करने की मुहिम चलाएंगे। 

सैलजा सचदेवा ने कहा अंबाला को हरा भरा बनाने और अंबाला को गंदगी से मुक्ति दिलाने, बाढ़ से मुक्ति दिलाने में उनकी मुहिम 13 मार्च से ही शुरू हो गई थी लेकिन नवनिर्वाचित मेयर सैलजा सचदेवा ने सुभाष चंद्र बोस की लाइनों को शहरवासियों से सांझा किया कि सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। सैलजा ने कहा कि अंबाला की जनता का साथ चाहती हैं, सहयोग चाहती हैं और निश्चित तौर पर अंबाला को गंदगी मुक्त, बाढ़ मुक्त करने व निगम को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का दावा किया। 

वहीं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अंबाला शहर को संदीप सचदेवा के रूप में मास्टर शिव प्रसाद की सोच रखने वाला बीना छिब्बर की सोच रखने वाला सचदेवा दंपत्ति का साथ मिला क्योंकि मास्टर शिव प्रसाद हर वक्त एमएलए की मोहर जेब में रखते थे और सैलजा सचदेवा और संदीप सचदेवा हर वक्त अंबाला शहर की जेब में है एक आवाज पर साथ खड़े हैं और यह हरियाणा के इतिहास में दर्ज हो गया कि पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सेलजा सचदेवा खुले आसमान के नीचे कुर्सी मेज लगाकर आम लोगों की तरह ही लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सैलजा सचदेवा के नेतृत्व में एक हरा भरा अंबाला लोगों को मिलेगा और उनका संगठन हर वक्त सैलजा सचदेवा व संदीप सचदेवा के साथ खड़ा है।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD