Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

वीरों की भूमि पर नशों के लिए कोई स्थान नहीं : राज्यपाल पंजाब, गुलाब चंद कटारिया

पंजाब की धरती से नशों को खत्म करने के सरकार के अभियान में समाज का सहयोग भी अनिवार्य

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan,  Sri Ram Bhawan in Kharar, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

खरड़ , 27 Mar 2025

Last updated on: Mar 27, 2025, 18:58 IST

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज यहां नशे के खिलाफ पैदल मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा कि वीरों की भूमि पर नशों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुओं, पैगम्बरों और बाहरी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने वाले वीर पुरुषों की धरती से नशे के खात्मे के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम में समाज का सहयोग भी जरूरी है।

आज खरड़ स्थित श्री राम भवन से नशे के खिलाफ पैदल मार्च का नेतृत्व करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती धर्म व संस्कृति की रक्षा का प्रतीक है। यहां की धरती ने उत्पीड़न के खिलाफ बलिदान दिया है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह द्वारा धर्म की रक्षा के लिए क्रमशः 9 और 7 वर्ष की आयु में सरहिंद में दीवार में चिनकर बलिदान देकर अत्याचारों के खिलाफ दिए गए संदेश को याद करते हुए कहा कि आज भी जब हम उस स्थान पर जाते हैं तो हमारी आंखें नम हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसी महान धरती पर जन्मे बहादुर पंजाबियों को शारीरिक रूप से कमजोर करने की बाहरी ताकतों की इस साजिश का डटकर विरोध करना चाहिए तथा पंजाब की धरती से नशे को खत्म करने की लड़ाई में सरकार का साथ देना चाहिए।

पंजाबियों को उनकी महान विरासत की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ जब अमेरिका ने खाद्यान्न के लिए अपने हाथ पीछे खींच लिए थे तो पंजाब ने उस अवसर पर स्वयं अपने देश के अनाज के भंडार भरे। इसलिए, अब जबकि पंजाब नशे की चुनौती का सामना कर रहा है, हमें एक बार फिर जन आंदोलन के रूप में इसे मिटाने के लिए उठ खड़ा होना होगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पिछले महीने से शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं और अब पंजाब के हर जागरूक नागरिक के लिए मौका है कि वह इस लड़ाई में सरकार का साथ दें और पंजाब की धरती को नशा मुक्त बनाएं।उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य सामाजिक रूप से किया जाता है तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के तहत एन डी पी एस एक्ट के तहत सबसे अधिक सजा भी पंजाब में ही निर्धारित की गई है।

नशे के खिलाफ इस पैदल मार्च में शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए। इसके बाद, श्री राम भवन में, श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के सम्मान में पंजाब एवं हरियाणा के जनगणना निदेशक ललित कुमार, विकास समिति के अध्यक्ष शशि पाल जैन, श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग, पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, भाजपा नेता विनीत जोशी, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग और नगर परिषद खरड़ की अध्यक्ष जसप्रीत कौर लोंगिया ने अपने विचार रखे और उनके व्यक्तित्व और लंबी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के बारे में अपने विचार साझा किए।

अभिनंदन समारोह के दौरान पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने भगवान राम के दादा महाराजा से जुड़े इस ऐतिहासिक सरोवर के दर्शन करने का अवसर प्रदान करने के लिए श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों को इस पवित्र स्थान से जोड़ने के लिए विकास समिति के प्रयासों की सराहना की तथा पंजाब सरकार से सामाजिक जागरूकता के रूप में नशे के खिलाफ जंग में सहयोग करने की अपील की। 

इस अवसर उन्हें राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों सुदर्शन वर्मा, तारा चंद गुप्ता, अमन कांसल, अमृत लाल जैन, जसप्रीत कौर लोंगिया, दविंदर गुप्ता, जसपाल धीमान, अशोक शर्मा, एम एस संधू, कुलवंत चौधरी, जतिंदर अरोड़ा, आनंद बांसल, नितिन गर्ग, प्रवीण शर्मा, जतिंदर गुप्ता और कमलजीत टिवाना के अलावा पीएयू लुधियाना के वीसी सतबीर सिंह गोसल और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी और राज्यपाल के उच्च शिक्षा सलाहकार डॉ. जसपाल सिंह संधू को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस एस पी दीपक पारीक, ए डी सी (यूडी) अनमोल सिंह धालीवाल, एस डी एम खरड़ गुरमिंदर सिंह, एस पी हरवीर अटवाल, मनप्रीत सिंह और एन एस माहल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Sri Ram Bhawan in Kharar , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD