Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीईसी के पूर्व छात्र प्रिंस चहल ने भारतीय नौसेना अकादमी के लिए यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में अखिल भारतीय 15वां स्थान हासिल किया

Punjab Engineering College, PEC, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh, Prince Chahal, Indian Naval Academy, INA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Mar 2025

Last updated on: Mar 27, 2025, 17:08 IST

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के लिए गर्व का एक और क्षण, हाल ही में संस्थान के एक पूर्व छात्र प्रिंस चाहल ने संयुक्त रक्षा सेवा (सी डी एस) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 15 हासिल कर इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए) में चयन प्राप्त किया है।

2024 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से ग्रेजुएट, प्रिंस चाहल अभी एयरबस, बेंगलुरु में एविएशन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी इस उपलब्धि के पीछे मेरे परिवार और करीबी लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। 

उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया, कभी मुझ पर भरोसा खोने नहीं दिया, और अपने स्तर पर कई त्याग किए ताकि मैं अपने सपने पूरे कर सकूं।" यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), वायुसेना अकादमी (एएफए), और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। 

लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन आईएनए के लिए केवल लगभग 900 उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा पास कर पाते हैं। इसके बाद पांच दिन की गहन सेलेक्शन प्रक्रिया और एक संपूर्ण मेडिकल जांच होती है। इस बार केवल 89 उम्मीदवारों ने यह कठिन परीक्षा प्रक्रिया पूरी की, और आईएनए में प्रवेश के लिए सिर्फ 32 सीटें उपलब्ध थीं। 

ऐसे में एआईआर 15 हासिल करना प्रिंस चाहल के लिए यह एक शानदार उपलब्धि है। अब वह जल्द ही रक्षा अकादमी में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं, जहां वे राष्ट्र की सेवा करने के साथ-साथ अपनी क्षमताओं को और निखारने, उच्चतम स्टैंडर्ड्स को बनाए रखने और भारतीय रक्षा बलों में प्रभावी योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए अपने शिक्षकों, मेंटर्स और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पेक ने न केवल मेरी तकनीकी समझ को मजबूत किया, बल्कि एक समग्र व्यक्तित्व विकसित करने में भी मदद की। 

यहां से मिली शिक्षा और अनुभव ने मेरी विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता को निखारा, जो मेरी इस उपलब्धि में बहुत मददगार साबित हुआ।" उनकी यह उपलब्धि रक्षा सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक प्रेरणा है और यह दर्शाती है कि पीईसी देश के होनहार नेतृत्व को तैयार करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

Tags: Punjab Engineering College , PEC , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh , Prince Chahal , Indian Naval Academy , INA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD