Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जगतगुरू शंकराचार्य की मौजूदगी में वीरेश शांडिल्य ने कहा कि खून के अंतिम कतरे तक देशद्रोही ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा

वीरेश शांडिल्य ब्रम्हलीन पूज्नीय मां दिव्या भारती जी को श्रद्धांजलि देने मुलाना गौरी ताल मंदिर पहुंचे, शंकराचार्य की मौजूदगी में कहा कि सनातन की रक्षा के लिए किसी भी कुर्बानी को तैयार

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 26 Mar 2025

Last updated on: Mar 27, 2025, 12:13 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने तीर्थ ज्योतिमठ अवांतर भानूपुरा पीठ के जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद की मौजूदगी में कहा कि जब तक उनके शरीर में खून का अंतिम कतरा दौड़ रहा है वह आतंकवादियों, खालिस्तानियों व देशद्रोही ताकतों के खिलाफ जन आंदोलन तैयार करते रहेंगे और सनातन धर्म की मजबूती के लिए भी हर कुर्बानी करने को तैयार रहेंगे। 

वीरेश शांडिल्य आज श्री श्री 1008 परम पूज्य श्री मां दिव्या भारती जी महाराज के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करने श्री कृष्ण दिव्या आश्रम शिव धाम गौरीताल मंदिर मुलाना पहुंचे और मां दिव्या भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की और भानूपुरा पीठ के जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद सहित अनेकों संतों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर हजारों कृष्ण दिव्या आश्रम से जुड़े भक्तजन मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य को पुष्प माला पहनाकर जगतगुरू शंकराचार्य ने आशीर्वाद दिया। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने परम पूज्य मां दिव्या भारती जिनका जन्म 1951 इंदौर में हुआ और पिछले कई वर्षों से मुलाना के आश्रम में जन कल्याण के कार्य, मंदिरों के जीर्णोद्वार का कार्य और ईश्वर के प्रति आस्था जगाने का कार्य जगतगुरू शंकराचार्य ज्ञानानंद के सानिध्य में कर रही थी। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज मैं जगतगुरू शंकराचार्य व अनेको संतों के बीच मंच पर बैठ कर माता दिव्या भारती को श्रद्धांजलि दे रहा हूं जिसके मैं योग्य नहीं हूं लेकिन संतों के साथ बैठकर निश्चित तौर पर ऐसा अनुभव कर रहा हूं कि जाने अनजाने में हुई भूलचूक पाप माफ होंगे और जगतगुरू शंकराचार्यों की मौजूदगी में वह ऐसा अनुभव कर रहे हैं कि जैसे उन्होंने आज कुंभ स्नान कर लिया हो। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि मां दिव्या भारती जैसी आत्माएं कभी मरती नहीं वह अमर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिनके ब्रम्हलीन होने पर आज शंकराचार्य व अनेकों धर्मगुरू संत उन्हें श्रद्धांजलि देने आए तो निश्चित तौर पर बैकुंठ के द्वार उनके लिए खुल गए। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि शंकराचार्य की मौजूदगी में बोलना सूरज को रोशनी दिखाना है लेकिन उनका संकल्प है आज जगतगुरू शंकराचार्य के सामने हैं कि अंतिम सांस तक आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे और सनातन की मजबूती के लिए तन मन धन से समर्पित रहेंगे।

 उन्होंने शंकराचार्य व संतों से विनम्र अनुरोध किया कि गुरू के बिना ज्ञान नहीं, गुरू के बिना भगवान नहीं और गुरू हर वक्त भगवान से संवाद करता है आज वह गौरीताल मंदिर में संतों के बीच आकर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्होंने शंकराचार्य सहित तमाम संतों से कहा कि दुआ करना कि उनका जीवन राष्ट्र के काम आए, सनातन के काम आए साथ ही उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं को कहा कि अपने बच्चों को तिलक लगाएं, जनेऊ डालें, शिखा रखवाएं, उन्हें प्रतिदिन मंदिर भेजें जो भी उनका इष्ट देवता हैं उसकी पूजा करवाने की आदत डाले और मंदिर में जाकर प्रतिदिन घंटी बजाएं। 

सौ करोड़ सनातनी अगर रोज मंदिर में जाकर घंटी बजाएंगे और पूजा करेंगे तो सनातन संगठित व मजबूत होगा। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने विश्व हिन्दु तख्त की तरफ से गौरीताल मंदिर को 11 हजार की राशि दी और वीरेश शांडिल्य को इस मौके पर दोशाला व श्रीमद्भागवत गीता दी गई। इस मौके पर गुरू का अटूट लंगर चला और लक्की नागपाल, नलेंद्र गौतम, सुभाष शर्मा पावटी, प्रमोद शर्मा रूसतम पुर, मामा जी, सुरेंद्र पाल केके, गोल्डी पाहवा भी मौजूद रहे।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD