Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डी ए वी का 67वा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Mar 2025

Last updated on: Mar 25, 2025, 13:54 IST

डीएवी कॉलेज, अमृतसर  में 67वा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, आईएएस  एवं गेस्ट ऑफ ऑनर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल की डीन डॉ सरोज अरोड़ा उपस्थित रहे।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने बताया कि साक्षी साहनी अमृतसर की पहली महिला डिप्टी कमिश्नर है। इन्होने यू पी एस सी परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि डॉ सरोज अरोड़ा ने भी कॉलेजों में नई एजुकेशन पॉलिसी लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

बॉटनी में डॉ सरोज की शोध बेहतरीन है। प्रिंसिपल ने कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, एनएसएस, एनसीसी और अन्य उपलब्धियों का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज और देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है। 

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन भविष्य में छात्रों के समग्र विकास के लिए और अधिक सुविधाएं एवं योजनाएं लागू करने की दिशा में काम करेगा। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को समाज में पहचान दिलाती है और शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे सकता है। 

उन्होंने छात्रों से अपने भविष्य के लिए अनुशासन और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य निर्माता होते हैं। उनका लक्ष्य राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है।  डॉ सरोज अरोड़ा ने कहा कि मनुष्य की प्रतिभा और खूबियां उसे सफलता के शिखर तक पहुंचाती हैं। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति समाज और देश की सेवा में योगदान दे सकता है। 

उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण कर उसके प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी कहा कि देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है, बस हमें अपने अंदर हुनर विकसित करना होगा। इस पुरस्कार वितरण में प्रिंसिपल, चीफ गेस्ट, गेस्ट ऑफ ऑनर, स्टाफ सेक्रेटरी और रजिस्ट्रार प्रो प्रदीप सैली द्वारा कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट भी रिलीज  की गई । 

इस समारोह में 245 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए । इसके साथ ही शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, एनएसएस, एनसीसी एवं अन्य उपलब्धियों के लिए  विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ सेक्रेटरी डॉ नीरज गुप्ता ने इस भव्य आयोजन के लिए प्राचार्य को बधाई दी और स्टाफ का आभार व्यक्त किया । 

उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज ने शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भविष्य में भी इसी तरह उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करता रहेगा।  इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

 

Tags: Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD