Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

थर्मल प्लांट घनौली को जाने वाली सड़क का जल्द होगा नवीनीकरण: हरभजन सिंह ईटीओ

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 18:01 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने एक ध्यानाकषर्ण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली के लिए पहुँच मार्ग को दुरुस्त करने के लिए सभी पक्षों की जल्द उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी। हलका रूपनगर से विधायक दिनेश कुमार चड्ढा द्वारा विधानसभा के सत्र के दौरान प्रस्तुत ध्यानकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली को फिल्हाल दो सड़कों के माध्यम से पहुँच की  जाती है।

उन्होंने बताया कि एन.एच.-205 के बी.एम.एल. ब्रिज के पास गांव मलिकपुर से गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट तक थर्मल प्लांट द्वारा पहले ही अपनी पहुँच सड़क नहर के साथ बनाई गई है और इस सड़क का रखरखाव भी उनके द्वारा ही किया जा रहा है। इस सड़क की लंबाई लगभग 3.00 किलोमीटर और चौड़ाई 12 फुट है। 

थर्मल प्लांट द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए इस सड़क का उपयोग किया जाता है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त एन.एच.-205 से चंदपुर से लोहगढ़ फीड अपटू थर्मल प्लांट वाया गुजरात अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री गांव नूहों के द्वारा पहुंचा जाता है। यह लोक निर्माण विभाग की लिंक रोड है जिसकी लंबाई 5.90 किलोमीटर और चौड़ाई 22 फुट है। 

इस सड़क से गुजरात अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री और सुपर थर्मल प्लांट के भारी वाहनों के आवागमन के कारण नजदीक सटे हुये गांवों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं। धूल-मिट्टी के प्रदूषण के कारण सटे हुये गांवों के निवासियों द्वारा थर्मल प्लांट की पोंड ऐश वाले टिपरों की आवाजाही बंद करवा दी गई थी, जो कि अब तक बंद है। 

सीमेंट की ढुलाई वाली गाड़ियां इस सड़क का उपयोग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि थर्मल प्लांट के कमर्शियल वाहनों के लिए बड़े रास्ते की योजना के बारे में स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और क्षेत्र निवासियों के साथ मीटिंगें चल रही हैं।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD