Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के लिए एक भूख-हड़ताल महात्मा गांधी करते तो भगत सिंह आजाद हिंदुस्तान की रोशनी देख पाते : अनिल विज

जो जंग भगत सिंह ने शुरू की उसे जारी रखने की जरूरत, भ्रष्टाचार दानव से मुक्ति ली तो देश सौ गुणा तरक्की करेगा : अनिल विज

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 23 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 15:59 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि उनके जहन में एक बात हमेशा गूंजती है कि “आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी जी उस समय देश की रहनुमाई कर रहे थे और उन्होंने कई भूख हड़ताल की लेकिन यदि वे भगत सिंह के लिए एक भी भूख हड़ताल करते तो आजाद हिंदुस्तान की रोशनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह भी देख पाते”।

श्री विज आज अम्बाला छावनी के सिविल एसडीएम सचिवालय में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने शहीद भगत सिंह पर आधारित गीत व हिन्दुस्तान जिंदाबाद व इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए, उनके दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए, अपने दिल में उनके लिए स्थान रखना चाहिए, यहीं उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि हैं। जो जंग शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू ने शुरू की थी उसे जारी रखने की आवश्यकता है। अभी क्रांति को आगे चलाना व बढ़ाना होगा। 

एक दुश्मन (अंग्रेज रूपी) तो चला गया, कई दुश्मन अभी देश के अन्दर है, जिनमें भ्रष्टाचार, अक्रमन्यता, अपने दायित्वों को न निभाना, इनके खिलाफ जंग लडऩी है और ऐसे दुश्मनों को मारना है, तभी यह सच्ची श्रद्धाजंलि मानी जाएगी। हमने इस क्रांति को और आगे बढ़ानाना हैं, जो रह गए है इस देश के फल फूल, समानता का अधिकार, जोकि किसी एक व्यक्ति की बौकती न बने, इसके लिए हमें आजाद होना है और भ्रष्टाचार की जननी से मुक्ति लेनी हैं। यदि हम ऐसा करते है तो 100 गुणा देश तरक्की करेगा।

भ्रष्टाचार के दानव से मुक्ति पा ली तो देश सौ गुणा गति से बढ़ेगा : अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब देश आजाद हो उस देश के फल व फूल सब लोगों में बराबर बांटे जा सके। देश आजाद हुआ, मगर उस बगीचे से फल और फूल जो ज्यादा ताकतवर था वो ज्यादा उठाकर ले गया। हमने सबको देश में समानता का अधिकार दिलाना है। जब तक यह नहीं होगा तब तक हम व देश आजाद नहीं होगा। भ्रष्टाचार दानव से मुक्ति पा ली तो देश सौ गुणा गति से आगे बढ़ेगा।

पहले 100 रुपए में से 85 रुपया भ्रष्टाचार में चला जाता था, स्वयं राजीव गांधी ने यह कहा था : अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सरकार द्वारा लोगों को सीधा खातों में लाभ दिया जा रहा है। पहले राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे तो उस समय विकास के लिए 100 रूपए ऊपर से भेजा जाता था, लेकिन खाते में 15 रुपए आते थे, 85 रूपया सिस्टम की भेंट यानि भ्रष्टाचार में चला जाता था। लेकिन हमारी सरकार यानि बीजेपी में विकास के लिए जितना पैसा आता है उतना ही खर्च होता हैं।

जो कौमें शहीदों को याद नहीं करती वह फना हो जाती हैं : अनिल विज

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो कौमे शहीदों को याद नहीं करती वह फना हो जाती हैं। हमें अपने शहीदों का मान सम्मान करना चाहिए। मैंने अपने शहर में इस बात को ध्यान में रखा, सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, लघु सचिवालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा तथा जीटी रोड अम्बाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई 1857 के शहीदों की याद में शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा है। यह सभी प्रोजेक्ट हर वक्त देश के लिए हमें जीने के लिए प्रेरणा देगें कि हमने जीना देश के लिए है और देश को आगे ले जाना है और रास्ते में जो भी वायरस रूपी दुश्मन आएगा, उसे जड़ से खत्म करना हैं।

अनिल विज ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर आधारित गीत गाकर जोश का संचार किया

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर आधारित गीत “तू ना रोना की तू है भगत सिंह की मां, मरके भी लाल तेरा मरेगा नहीं, घोड़ी चढ़के तो लाते है दुल्हन सभी, हंसते-हंसते हर फांसी चढ़ेगा कोई, कोई पंजाब, से कोई महाराष्ट्र से कोई यूपी से है कोई बंगाल से…” गाते हुए जोश का संचार किया।उन्होंने एक बार फिर कहा कि हमें अपने शहीदों का सम्मान करते हुए दिल में उनको अलग स्थान देते हुए उनके पद-चिन्हों पर चलते हुए देश को और आगे ले जाने का काम करना हैं।

गीत प्रस्तुत करने वाले नन्हे बालक को स्वैच्छिक कोष से 21 हजार रुपए दिए

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नन्हे बालक आरव नन्दा द्वारा भगत सिंह के जीवन पर आधारित गीत की प्रस्तुति देने पर सराहना करते हुए उसे प्रोत्साहन स्वरूप 21 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से दिए। मंत्री विज ने इस प्रस्तुति को सराहा और कहा कि ऐसे और बच्चे तैयार करने की आवश्यकता हैं।

अनिल विज ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन बारे बताया

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीद-ए-आम भगत सिंह को नमन करते हुए उनके जीवन बारे बताया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जन्म सन् 1907 में हुआ था। उनका पालन पोषण क्रांतिकारी परिवार में हुआ। शुरू से ही उनके मन में देश के लिए कुछ करने की तमन्ना थी। जलियांवाला बाग की घटना के बाद शहीदे आजम भगत सिंह के दिल में उस ज्वाला का विस्फोट हुआ।

लाला लाजपतराय अंग्रेजी हुकूमत की हुई ज्यादतियों के चलते उनके प्राण चले गए, इस बात का बदला लेने के लिए शहीदे आजम भगत सिंह ने प्रण लिया और साथियों के साथ सांडरस की हत्या कर दी, इतना ही नहीं पार्लियामेन्ट में घुसकर अंग्रेज हुकूमत को बताने के लिए कि हिन्दुस्तान जाग गया है, इसके तहत वहां पर बम फेंका था।

उन्होंने कहा चाहते तो शहीदे आजम भगत सिंह वहां से भाग सकते थे, लेकिन वे वहां से भागे नहीं, बल्कि वहीं पर डटे रहे और उन्होंने वहां पर इंकलाब जिन्दाबाद के नारे लगाते रहें। इसके बाद 1931 में राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी। शायद शहीद-ए-आजम भगत सिंह ऐसा चाहते थे कि हिन्दुस्तान का जवान, नौजवान, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़ा हो जाए, वो हुआ भी। 

आज सारे देश का जवान, नौजवान देश के लिए खड़ा हो गया है, समय में तबदीली आई और शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत व अन्य शहीदों की शहादत किे चलते अंग्रेज यहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि वह शहीदे आजम भगत सिंह के साथ-साथ उन सभी क्रांतिकारियों को शत-शत नमन करते है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते देश के लिए न्यौछावर कर दिया।

यह मौजूद रहे

वहीं, कार्यक्रम के दौरान अम्बाला छावनी एसडीएम विनेश कुमार, आरटीए सुशील कुमार, ईओ रविन्द्र कुमार, भाजपा पदाधिकारी हर्ष बिन्द्रा, मोहित कौशिक, संजीव सोनी, किरण पाल चौहान, रवि बुद्धिराजा, बिजेन्द्र चौहान, रवि सहगल, मदन लाल शर्मा, बीएस बिन्द्रा, संजीव अत्री, परमजीत सिंह, राजीव त्यागी, दीपक भसीन, सुदर्शन सहगल, विपिन सोनी, जसबीर जस्सी, फकीर चंद सैनी, प्रमोद लक्की के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD