गुरुद्वारा गुरशाबाद प्रकाश अकाल आश्रम, सोहाना का तीन दिवसीय वार्षिक गुरु समागम 28 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए भाई दविंदर सिंह खालसा और श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी गुरमीत सिंह ने बताया कि भाई जसवीर सिंह खालसा खन्नावाले द्वारा मानवता की सेवा के लिए शुरू किए गए कार्यों को जारी रखते हुए सोहाना अस्पताल बड़े स्तर पर लोगों की सेवा कर रहा है।
उन्होंने बताया कि संत बाबा अतर सिंह मस्तुआना साहिब वाले व पंथ रतन भाई जसवीर सिंह जी खालसा खाने वाले की याद में 28-29-30 मार्च को गुरुद्वारा गुरशाबाद प्रकाश अकाल आश्रम सोहाना में करवाए जा रहे विशाल गुरमत समागम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन से जुड़ा धार्मिक समारोह शाम पांच बजे शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा, जिसमें संप्रदाय के प्रसिद्ध संगीतकार व ढाडी कथा वाचक के अलावा संगत को पवित्र गुरबाणी से जोड़ेंगे।
भाई दविंदर सिंह खालसा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में सिख धर्म से जुड़े प्रसिद्ध विद्वान भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही, तीन दिवसीय समारोह के दौरान सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह जी, हेड ग्रंथी श्री दरबार साहिब, अमृतसर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा २८ मार्च को भाई हरजिंदर सिंह, भाई महिंदरपाल सिंह, बीबी बलजिंदर कौर खडूर साहिब, बहन रविंदर कौर, भाई साहिब भाई दविंदर सिंह जी खालसा और भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
जबकि २९ मार्च को बीबी हरनूर कौर, बीबी जसप्रीत कौर, भाई मनिंदर सिंह रबाबी, भाई जगजीत सिंह, भाई सतनाम सिंह कोहारदा, सिंह साहिब ज्ञानी हरपाल सिंह, बीबी मनुप्रिया कौर, सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह, भाई जगतार सिंह खालसा, भाई दविंदर सिंह सोढ़ी, भाई गुरभेज सिंह, भाई गुरदित सिंह, बहन रविंदर कौर, भाई साहिब भाई दविंदर सिंह खालसा और भाई तरनवीर सिंह जी रब्बी कीर्तन करेंगे।
अंतिम दिन बीबी मनदीप कौर खालसा, भाई इंद्रप्रीत सिंह सोहाना वाले, बीबी मलकीत कौर हनुमानगढ़ वाले, बाई प्रदीप सिंह, एजुकेट पंजाब प्रोजेक्ट जत्था, सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह, भाई दविंदर सिंह दिल्ली वाले, सी साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह हेड ग्रंथी गु. बंगला साहिब दिल्ली, भाई सुरिंदर सिंह, ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना, बाई अर्शदीप सिंह लुधियाना, ज्ञानी चरणजीत सिंह, बाई गुरशरण सिंह लुधियाना, ज्ञानी जोगिंदर सिंह जी, बहन रविंदर कौर और जत्था, भाई साहिब भाई दविंदर सिंह जी खालसा, भाई जगजीत सिंह बबीहा दिल्ली आध्यात्मिक कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
जानकारी देते हुए गुरमीत सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बहन रविंदर कौर पूरी साध संगत को गुरबाणी से जोडऩे के लिए तीनों दिन सिमरन करेंगी। जबकि भाई दविंदर सिंह जी खालसा खन्ना वाले और भाई अनंत वीर सिंह यू एस ए दिव्य पवित्र गुरुबाणी के कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इसके अलावा २९ मार्च को विशाल अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। जबकि ३० मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों का फतेह टीवी चैनल, चढ़दी कला टाइम टीवी, संगत टीवी, हरजस रिकाड्र्स और यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ताकि देश-विदेश में दूर-दूर बैठे लोग गुरु की दिव्य वाणी का आनंद ले सकें।