Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला कांग्रेस के विरोध पर 'आप' ने कहा - कांग्रेस को ड्रामेबाजी करने की आदत पड़ गई है

आम आदमी पार्टी ने जो गारंटियां दी थी उससे ज्यादा काम किया है, हमने थर्मल प्लांट खरीदा, सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई, जबकि ये हमारा वादा भी नहीं था- नील गर्ग

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Mar 2025

Last updated on: Mar 21, 2025, 18:15 IST

महिला कांग्रेस के विरोध पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि कांग्रेस को ड्रामेबाजी करने की आदत पड़ गई है। कांग्रेस नेताओं के पास ड्रामेबाजी के अलावा और कोई काम नहीं है। ये लोग गलत प्रचार करके पंजाब के लोगों को गुमराह करते हैं।

'आप' पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को जो गारंटियां दी थी उससे ज्यादा काम किया है। हमनें नहीं कहा था कि हम थर्मल प्लांट खरीदेंगे लेकिन हमारी सरकार में गोइंदवाल साहिब का प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीद कर सरकारी बनाया। 

इसी तरह सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई और दर्जनों टोल प्लाजे बंद किए। महिलाओं को भी 1000 रुपए देने का वादा जरूर पूरा होगा। पंजाब की महिलाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर पूरा विश्वास है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नील गर्ग ने कहा कि इनकी सरकार ने घर-घर रोजगार देने की बात की थी लेकिन नहीं दिया। 

उन्होंने 4 हफ्तों में नशा खत्म करने की बात कही थी क्या हुआ उसका! जबकि उनके शासन में नशा और बढ़ गया। इसलिए कांग्रेस को ऐसी ड्रामेबाजी करने पर शर्म आनी चाहिए और अपनी तरफ झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा ये सब सिर्फ सिर्फ मीडिया हाइप लेने के लिए किया जा रहा है। 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां उन्होंने अपने किए हुए वादे क्यों नहीं पूरे कर रहे हैं? हिमाचल में कांग्रेस ने फ्री बिजली का वादा करके दो महीने में खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब में नशे के विरुद्ध जो इतना बड़ा युद्ध छेड़ा हुआ है, इसके लिए पंजाब की महिलाएं मुख्यमंत्री भगवंत मान को दुआएं दे रही हैं कि उन्होंने हमारे बच्चों को बचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो रहा है। हमने 3 साल में 50000 सरकारी नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान हो या महिलाएं सभी आम आदमी पार्टी से खुश हैं। कांग्रेस सिर्फ लोगों को भ्रमजाल में फंसाने की कोशिश कर रही है।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD