Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

विद्युत मंत्रालय ने राष्ट्रीय विद्युत योजना 2023-2032 पर चर्चा की

ट्रांसमिशन विस्तार पर ध्यान केंद्रित

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, National Electricity Plan, Power Ministry, Parliamentary Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2025

Last updated on: Mar 21, 2025, 17:41 IST

विद्युत मंत्रालय के लिए सांसदों की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक कल शाम नई दिल्ली में आयोजित की गई। केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों ने भाग लिया।

इस बैठक का विषय "राष्ट्रीय विद्युत योजना - ट्रांसमिशन" था। बैठक के दौरान, श्री मनोहर लाल ने इस बात का उल्लेख किया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में विद्युत एक महत्वपूर्ण घटक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विद्युत योजना वर्ष 2023 से 2032 की अवधि के दौरान देश में जोड़े जाने वाली आवश्यक विद्युत पारेषण प्रणाली का विवरण प्रदान करती है, जो देश में उत्पादन क्षमता वृद्धि और बिजली की मांग में वृद्धि के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त विद्युत पारेषण प्रणाली की उपलब्धता से उत्पादन क्षमता का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है, जो एक विश्वसनीय बिजली प्रणाली की आवश्यकता है। एनईपी-पारेषण के अनुसार, दस साल की अवधि (2023 से 2032) के दौरान लगभग 1.91 लाख सीकेएम विद्युत पारेषण लाइनें और 1274 जीवीए परिवर्तन क्षमता जोड़ने की योजना है।

वर्ष 2031-32 तक की विद्युत पारेषण योजना को शामिल करते हुए राष्ट्रीय विद्युत योजना-पारेषण केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई है। यह योजना अक्टूबर, 2024 में जारी की गई है। विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 3 के अनुसार, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) को राष्ट्रीय विद्युत नीति के अनुसार राष्ट्रीय विद्युत योजना तैयार करनी है।

इस बैठक में आरओडब्ल्यू (मार्ग का अधिकार), विद्युत पारेषण में नई प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में सांसदों ने विभिन्न पहलों और योजनाओं के बारे में कई सुझाव दिए। उन्होंने देश में विद्युत पारेषण नेटवर्क के विस्तार में बिजली मंत्रालय की पहलों और प्रयासों की भी सराहना की।

श्री मनोहर लाल ने बैठक के समापन पर प्रतिभागियों के बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को सांसदों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करने तथा लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , National Electricity Plan , Power Ministry , Parliamentary Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD