Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आईएनएस सूरत का दौरा किया

भारत के साथ नौसैनिक संबंधों को मजबूत किया

Military, Navy, Indian Navy, Prime Minister of New Zealand, Christopher Luxon, Garin Golding, Chief of Navy, Royal New Zealand Navy, INS Surat, Aatmanirbhar Bharat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2025

Last updated on: Mar 21, 2025, 13:34 IST

न्यूजीलैंड के माननीय प्रधानमंत्री श्री क्रिस्टोफर लक्सन ने रॉयल न्यूजीलैंड नेवी (सीएन-आरएनजेडएन) के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गेरिन गोल्डिंग के साथ 20 मार्च, 2025 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेश निर्मित विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस सूरत का दौरा किया। 

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री का सौहार्दपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों को युद्धपोत की जटिल डिजाइन, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और जबरदस्त क्षमताओं के बारे में गहन जानकारी दी गई। 

यह पोत राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की झलक प्रस्तुत करता है। आईएनएस सूरत 15 जनवरी, 2025 को नौसेना में शामिल किया गया था और यह भारतीय नौसेना का नवीनतम स्वदेश निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जहाज है। 

इसे मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा तैयार किया गया है और भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने इसको डिजाइन किया है। यह युद्धपोत आत्मनिर्भर भारत का एक शानदार उदाहरण है और इसमें 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री इस्तेमाल की गई है।

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की यह यात्रा रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के जहाज एचएमएनजेडएस ते काहा के 19 से 24 मार्च, 2025 तक मुम्बई भ्रमण की समयावधि के दौरान हुई है। इसके अतिरिक्त, संयुक्त कार्य बल (सीटीएफ) 150 के कमांडर कमोडोर रॉजर वार्ड भी मुख्यालय डब्ल्यूएनसी का दौरा कर रहे हैं। 

ये यात्राएं आरएनजेडएन और भारतीय नौसेना (आईएन) के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएन-आरएनजेडएन ने जहाज के दौरे के एक भाग के रूप में डब्लूएनसी के एफओसी-इन-सी से वीएडीएम संजय जे सिंह से भेंट की और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नौसैनिक गतिविधियों पर चर्चा की, जिसके बाद उन्हें कमांड की भूमिका पर संक्षिप्त जानकारी दी गई। 

सीएन-आरएनजेडएन ने मुंबई के एनडी स्थित हेरिटेज हॉल का दौरा किया और अप्रैल 2025 में एचएमएनजेडएस ते काहा की आगामी यात्रा के लिए तकनीकी सहायता के संबंध में डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक के साथ चर्चा की। एडमिरल ने नई दिल्ली मुंबई स्थित गौरव स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कार्मिकों को श्रद्धांजलि दी।

एचएमएनजेडएस ते काहा की यात्रा के हिस्से के रूप में सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें क्रॉस-डेक दौरे, खेल कार्यक्रम व सामाजिक महत्व के कार्यक्रम शामिल हैं। अपने प्रस्थान के समय यह जहाज भारतीय नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) में भाग लेगा, जिससे परिचालन समन्वय में वृद्धि होगी और समुद्री सहयोग के लिए साझा प्रतिबद्धता प्रदर्शित होगी।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Prime Minister of New Zealand , Christopher Luxon , Garin Golding , Chief of Navy , Royal New Zealand Navy , INS Surat , Aatmanirbhar Bharat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD